भाजपा नेता रमा तिवारी का ऑडियो वायरल, बेटे ने दी बर्तन व्यवसायी को मार डालने की धमकी

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में जिला महामंत्री पद पर तैनात नेता की ओर से बर्तन व्यवसायी को झूठे केसों में फंसाने और जान से मार डालने की धमकियां दी गई हैं। थाना किशनी क्षेत्र में इस मामले में पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से शिकायत की है। संवाददाता के अनुसार, अरसारा निवासी सोनू गुप्ता कस्बा किशनी में बर्तन भंडार की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेता व महामंत्री रमा तिवारी के किसी धमकी भरे ऑडियो को सोशल मीडिया मैसेंजर में पोस्ट किया गया था। तब से मैं डर में जी रहा हूं।'

Mainpuri: BJP leader rama tiwari Threats audio viral

बकौल सोनू गुप्ता, रमा तिवारी के पुत्र ने रात 8:00 बजे बाइक से घर जाते समय चार-पांच गुंडों के साथ मुझे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। मेरे साथ कोई भी घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार जिला महामंत्री रमा तिवारी ही होगा।'

सोनू गुप्ता द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में यह बात भी कही गई कि राशन विपणन केंद्र किशनी पर तैनात मजदूर संघ के ठेकेदारों से रमा तिवारी अपने पसंदीदा पत्रकारों को रुपए व गेहूं देने का काम करता है। साथ ही लोगों के बीच में अपना रुतबा कायम करने की कोशिश करता है। एक ऑडियो में तिवारी के धमकी भरे अंदाज को सुना जा सकता है। उस ऑडियो को तिवारी के गांव के ही व्यक्ति द्वारा शेयर कर दिया गया। जिसके बाद से मुझे धमकियां दी जा रही हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+