UP: सुहागरात के बाद चली गई दूल्हे की जान, पूरा मामला जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

UP के मैनपुरी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सुहागरात मनाने के बाद सुबह दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन की हालत देख परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

Groom no more after honeymoon in UP Mainpuri

UP के मैनपुरी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मैनपुरी जिले में सुहागरात के बाद सुबह एक दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना के बाद दूल्हे के परिवार में तो मातम पसर गया है वहीं दुल्हन भी बेसुध है।

इस घटना को जिसने भी सुना उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। वहीं दुल्हन के मायके वाले भी सूचना मिलने के बाद बेटी के ससुराल में पहुंचे और सुहागन बनकर विदा हुई बेटी शादी के दूसरे ही दिन विधवा हो गई जिसे देखकर उसके परिजनों के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपुरी जनपद के करहल थानांतर्गत नगला गांव की है। नगला गांव के रहने वाले 21 वर्षीय सोनू की शादी बीते 11 मई को किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव की रहने वाली आरती के साथ संपन्न हुई थी।

रिपोर्ट की मानें तो 11 मई को धूमधाम से सोनू की बारात निकली थी और किशनी इलाके के हनुमानगढ़ी में स्थित एक मैरिज लान में दोनों की शादी संपन्न हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद सुबह में दुल्हन की विदाई हुई और वह ससुराल आई।

दुल्हन के ससुराल पहुंचने के बाद वहां लोगों ने उसकी खातिरदारी की गई। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी और परिवार में खुशियों का माहौल था। बताया जा रहा है कि रात में दूल्हा दुल्हन साथ में रहे और सुहागरात मनाने के अगले दिन घर में इनवर्टर में खराबी आ गई।

दूल्हा सोनू इनवर्टर को ठीक करने के लिए उसके प्लग को साफ कर रहा था। इसी बीच किसी समय वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से सोनू की हालत नाजुक हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे।

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे सैफई में स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर कर दिया। सैफई पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। सोनू की मौत की सूचना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

जिस घर में शादी के मंगल गीत गाए जा रहे थे उस घर में मातम पसर गया। महिलाएं रोने चिल्लाने लगी वहीं नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी तब तक वह विधवा हो गई। घटना से जहां सोनू के परिवार में कोहराम मच गया वही सूचना मिलने के बाद दुल्हन के परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। बेटी की हालत देखकर उनके भी आंसू नहीं रुक रहे थे।

पोस्टमार्टम किए जाने के बाद रविवार को दूल्हे का शव उसके परिजनों के मिला। परिजन शव लेकर जब घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। किसी तरह लोगों को ढांढस बंधाया गया और रविवार को सोनू का अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+