Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैनपुरी: दूसरी जाति में शादी करने पर भाई और चाचा ने की युवती की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक परिवार के लोगों ने अपनी ही बेटी को दूसरी जाति ने शादी करने की खौफनाक सजा देते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं लड़की के शव को बिना उसके पति को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पति की सूचना पर पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

family impaled girl for intercaste marriage in mainpuri

क्या है पूरा मामला?

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के नगला कले निवासी रूबी सिंह ने जनपद जालौन के रहने वाले सुनील कुमार गुप्ता से सात फरवरी 2020 को प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह होने से रूबी सिंह के परिजन काफी नाराज थे। इधर, रूबी के प्रेम विवाह करने से उसके भाई सौरभ के विवाह में अड़चन पैदा हो रही थी। समाज में बदनामी के चलते रूबी के परिजनों से उसे ठिकाने लगाने के लिए सुनियोजित ढंग से उसके भाई सौरभ सिंह की शादी पक्की करने के कार्यक्रम के बहाने पिछले 15 अक्टूबर को बुलाया और फिर रूबी को उसके भाई सौरभ सिंह और चाचा रामू सिंह ने 19 अक्टूबर की रात में गला दबाकर कर अचेत कर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत ही गई।

बिना किसी को बताए किया अंतिम संस्कार

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब रूबी को न अस्पताल ले जाया गया न ही उसके पति को कोई सूचना दी गई। बिना किसी को बताए रूबी का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मृतका रूबी के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए हत्यारोपी चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतका रूबी का पिता सूर्यप्रताप सिंह, बहने शिल्पी, और मनीषा फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किया गए हत्यारोपियों को विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+