मैनपुरी में दर्दनाक हादसा : कार पर पलटा बालू से लदा ट्रक, नवविवाहित पति-पत्नी की दबकर मौत
मैनपुरी, 18 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धन्नहर इलाके में बालू से लदा बेकाबू ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया, जिसमें कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर को भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक हटवाकर कार में दबे शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कार सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत
हादसा मैनपुरी के किरतपुर पुलिस चौकी के सामने का है। बताया जा रहा है कि बालू से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और एक कार के ऊपर ही पलट गया। इस घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। ट्रक पलटते ही मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
पिछले साल ही हुई थी शादी
मृतक शख्स की पहचान आगरा निवासी करण कुमार बघेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करण की पिछले साल ही शादी हुई थी। दोनों लखनऊ में एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications