8वीं का छात्र बना 'डॉन', प्रिंसिपल को फोन कर बोला- 5 लाख दो वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक प्राधानाचार्य से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, रंगदारी मांगने वाला कोई बदमाश या गुंडा नहीं बल्कि आठवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस की मानें तो 13 साल के इस छात्र ने अपने शौक पूरा करने के लिए प्रिंसिपल से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। यही नहीं छात्र ने 24 घंटे में मांग पूरी नहीं होने पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्र को देखकर पुलिस भी हैरान
पूरा मामला थाना बरनाहल क्षेत्र के श्री वर्णी इंटर कॉलेज का है। प्राधानाचार्य बृजकिशोर को किसी अज्ञात शख्स ने फोन करके 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और रुपए ना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा फोन आने के तुरंत बाद प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली और जिस फोन से कॉल आई थी उसको सर्विलांस पर लगा दिया। फ़ोन नंबर की डिटेल मिलते ही पुलिस ने फोन करने वाले को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस हैरान थी क्योंकि रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि आठवीं कक्षा का छात्र था।
किशोर पुनर्वास केंद्र में भेजा गया
फोन करने वाला लगभग 13 वर्षीय छात्र जो कक्षा आठ में पढ़ता है। पुलिस ने पूछताछ की तो वो लड़का पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने नाबालिग लड़के किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको आगरा के किशोर पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा के मुताबिक, छात्र बिल्कुल प्रोफेशनल अपराधी की तरह प्रधानाध्यापक को फोन कॉल करके रंगदारी मांग रहा था और प्रधानाध्यापक की एक-एक कार्यप्रणाली पर नजर रख रहा था। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया छात्र सम्पन्न परिवार से है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और घिरोर की प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। दोनों परिवार एक ही मोहल्ले में रहते हैं, इसलिए आरोपी और प्रधानाचार्य परिवारों में संबंध भी अच्छे है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications