मैनपुरी: पेशी पर आए कैदियों ने किया बवाल, पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी

Mainpuri News, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब दीवानी परिसर में पेशी पर आए बंदियों तक सामान ने पहुंचाने से नाराज परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर कैदियों ने भी बवाल कर दिया। कैदियों ने दो पुलिसकर्मियों को पकड़ कर पीट दिया और वर्दी भी फाड़ दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। उपद्रव कर रही भीड़ को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया।

पेश पर आए थे कैदी

पेश पर आए थे कैदी

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव म्योरा का योगेंद्र और उसका साथी मोहित दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हैं। मंगलवार को मामले में सुनवाई थी। दोनों को दीवानी की हवालात लाया गया। दोपहर को दोनों की कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद फिर हवालात में ले जाया गया। हवालात के बाहर बने घेरे में घुसते समय योगेंद्र की मां सुषमा व भाई चंदन ने खाने-पीने का सामान व कपड़े देने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने महिला को रोक लिया और सामान न देने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों व परिजनों में विवाद होने लगा।

पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

इससे गुस्साए बंदी युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करना शुरू कर दी। हंगामे के बाद वहां तैनात पुलिसकर्मी भी सतर्क हो गए। वे दोनों बंदियों को अंदर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस बीच साथ आए लोग भी बवाल करने लगे। उधर, बंदी को हवालात में जबरदस्ती लाने को लेकर अन्य बंदी भी भड़क गए और हंगामा करने लगे। कुछ ही देर में स्थिति काबू से बाहर हो गई। दोनों बंदियों ने एक दरोगा पर भी हमला बोल दिया। दरोगा के साथ मारपीट कर दी।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस

मौके पर पहुंची भारी पुलिस

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही भड़के बंदियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हवालात की ओर चली, तभी चाहरदीवारी के बाहर से परिजनों और रिश्तेदारों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने हमलावर लोगों को लाठी भांजते हुए खदेड़ा। तब जाकर स्थिति पर काबू पाया। इस बीच सीओ सिटी राकेश पांडेय भी पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+