मैनपुरी: 7 महीने के बच्चे को अस्पताल से चोरी कर भागी महिला, पुलिस ने दबोचा
मैनपुरी।
यूपी के मैनपुरी में जिला अस्पताल से 7 माह का बच्चा चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। खबर पाकर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। शहर में चेकिंग कराई गई तो करहल चौराहे से बच्चे को एक महिला सहित बरामद कर लिया गया। महिला बच्चे को चोरी कर ले जा रही थी। पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
3 दिन पहले बच्चे को अस्पताल लेकर आए थे परिजन
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर के मजरा नगला रगी निवासी संदीप यादव अपने 7 माह के पुत्र आशिक को 3 दिन पहले अस्पताल लेकर आए थे। उसके सिर में खुजली की समस्या थी। बीते रविवार को तड़के पांच बजे के करीब अस्पताल के वार्ड नंबर 42 से बच्चा गायब हो गया। बच्चे की मां की आंख खुली तो बच्चा बेड पर नहीं था। आसपास तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिला। सीएमएस ने एसपी मैनपुरी को पूरे मामले की जानकारी दी।

डायल 100 के सिपाही ने महिला को पकड़ा
बच्चा चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कोतवाली प्रभारी ओमहरी वाजपेई भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जनपद में अलर्ट जारी करा दिया गया। डायल 100 के एक सिपाही ने करहल चौराहे के निकट एक महिला को रोका तो वह गली में भागने लगी, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने दौड़कर महिला को पकड़ लिया। उसके पास से आशिक बरामद हो गया। महिला और बच्चे को लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। बच्चे की पुष्टि होने पर बच्चा जिला अस्पताल लाया गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया। महज डेढ़ घंटे में ही पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया।

महिला से पूछताछ कर रही पुलिस
एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी होने की खबर मिलते ही चेकिंग शुरू कर दी गई थी। करहल चौराहे पर बच्चा ले जा रही महिला को पकड़ा गया। बच्चा बरामद हो गया है। महिला अपना नाम मंजू बता रही है, वह कहां की है इसकी पड़ताल चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications