मैनपुरी: भाजपा नेत्री ने सपा विधायक पर लगाया धमकाने का आरोप, दर्ज कराई FIR

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भाजपा बृज क्षेत्र मंत्री महिला मोर्चा सीमा चौहान ने समाजवादी पार्टी से सदर विधायक राजकुमार यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेत्री ने उनके खिलाफ थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, इस पूरे मामले पर पलटवार करते हुए सपा सदर विधायक राजकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा नेत्री सीमा चौहान द्वारा उनके उपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है।

 BJP leader accuses SP MLA rajkumar yadav of threatening in mainpuri

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवतियों ने क्षत्रीय समाज के युवकों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेत्री सीमा चौहान पर पीड़ित युवतियों ने सजातीय आरोपी युवकों को बचाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाने पीड़ित युवतियां अपने परिवार के साथ सदर सपा विधायक राजकुमार यादव के पास पहुंची। विधायक सदर ने पीड़ित युवतियों को न्याय का आश्वासन दिलाया तभी से मामले ने तूल पकड़ लिया।

आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

भाजपा नेत्री सीमा चौहान और सदर विधायक राजकुमार यादव एक दूसरे के आमने सामने आ गए और एक दूसरे की तरफ से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। सीमा चौहान ने समाजवादी पार्टी से सदर विधायक राजकुमार यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया है। सपा सदर विधायक राजकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा नेत्री सीमा चौहान द्वारा उनके उपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+