हरियाणा से सीतापुर को चले मजदूर परिवार के साथ इटावा सीमा पर हुआ दर्दनाक हादसा

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी शिवकुमार हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे लेकिन लॉकडाउन होने के बाद हाथ में न काम रहा और न ही पैसा तब वो पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ घर की तरफ पैदल ही निकल पड़े। रास्ते में कभी ट्रक और तो कहीं ट्रैक्टर की सवारी कर वे मैनपुरी तक पहुंचे ही थे उनके साथ बहुत दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने उनसे उनकी बेटी छीन ली। टक्कर से मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मौके पर सपा विधायक भी पहुंचे और शोक में डूबे पिता को सांत्वना देते हुए मदद के तौर पर दस लाख रुपए देने की मांग योगी सरकार से की।

Accident happened with labour family on etawah border

सीतापुर के बबरी गांव निवासी शिव कुमार हरियाणा से ट्रक और ट्रैक्टर से सफर करते हुए इटावा सीमा के खिदरपुर के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि पत्नी बच्चों के साथ जैसे ही वे ट्रैक्टर से उतरे ही थे कि तभी गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बैरियर तोड़कर उनकी छह साल की बेटी को ठोकर मार दिया। ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायल बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। उनको सांत्वना देने मौके पर सपा विधायक बृजेश कठेरिया पहुंचे। उन्होंने परिवार के लिए फल व पानी उपलब्ध कराया। साथ ही उन्होंने योगी सरकार से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपए की मदद देने की मांग की है।

Accident happened with labour family on etawah border

कन्नौज में हुए हादसे में दस घायल
कन्नौज जिले से गुजरने वाले लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर पानीपत से नेपाल जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 17 प्रवासी नेपाली लोग सवार थे जिसमें 10 नेपाली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बस ड्राइवर ने बताया कि नींद आने के कारण हादसा हुआ। ड्राइवर के मुताबिक, उसने यात्रियों से कहा था कि उसको नींद आ रही है, वह 1 घंटे सोना चाहता है लेकिन यात्रियों ने उसको सोने नही दिया। यात्रियों ने बताया कि वह पानीपत में नौकरी करते थे और घर नेपाल जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

लॉकडाउन के चलते मजदूरों की दुर्दशा को बताती ये तस्वीरें आपको रुला देंगीं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+