मैनपुरी में महिला की गोली मारकर हत्या, पलायन कर गांव आने वालों की दी थी सूचना

मैनपुरी। लॉकडाउन का आज आठवां दिन है और तमाम प्रयासों के बाद आज भी प्रवासी श्रमिक मीलों का सफर तय कर अपने गंतव्य (घर) तक पहुंचेने की कोशिश कर रहे है। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस ने पलायन करके शहर और गांव पहुंचे लोगों के बारे में जानकारी देने की अपील जनता से की है। ऐसे में पलायन करके गांव पहुंच रहे लोगों की जानकारी देना मैनपुरी में एक महिला को महंगा पड़ गया।

A woman was shot dead in Mainpuri

जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के अन्नीपुर गांव निवासी विनय यादव ने दो दिन पहले प्रशासन को गांव में महानगरों से लौटकर आने वालों की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। बुधवार को इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों का रोजगार सेवक विनय यादव से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नामजद लोग असलाह लेकर रोजगार सेवक के घर पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में एक गोली रोजगार सेवक की भाभी संध्या यादव को लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं फायरिंग करने वाले मौके से भाग निकले हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष रुपेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+