'मैंने आपको वोट दिया, मेरी शादी करा दीजिए', BJP विधायक से शख्स ने बताई अपनी पीड़ा, मिला ऐसा जवाब, देखें Video

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक वीडियो को अपने फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला एक कर्मचारी उनसे मांग कर रहा है कि उसकी शादी करवा दी जाए। वीडियो देखकर लोग उसकी मांग को जायज ठहरा रहे हैं।

Recommended Video

      मैंने आपको वोट दिया है, मेरी शादी करा दो,BJP विधायक से एक शख्स बताई अपनी पीड़ा,लोग हंसने लगे

      वहीं कुछ लोगों द्वारा कमेंट करते हुए भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत से यह भी कहा गया है कि उसकी शादी करवा दी जाए। उसने आपको वोट दिया है ऐसे में उसकी पीड़ा को आप को समझाना पड़ेगा। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

      BJP MLA Brij Bhushan Rajput

      यह पूरा मामला चरखारी कस्बे का बताया जा रहा है। चरखारी कस्बे में स्थित मौर्य पेट्रोल पंप पर भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत अपने गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए काफिले के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पेट्रोल पंप पर काम करने वाला अखिलेंद्र खरे उनके पास पहुंच गया।

      दौरान विधायक अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। उनके पास पहुंचकर पेट्रोल पंप कर्मी कुछ देर तक खड़ा रहा उसके बाद उन्होंने गाड़ी का शीशा नीचे किया। गाड़ी का शीशा नीचे करने के बाद उन्होंने जब पेट्रोल करने से बात की तो उसने अपना दुखड़ा उन्हें सुनाया।

      करवा चौथ व्रत रखने वाली नहीं मिल रही
      पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा बताया गया कि थोड़े ही दिन में करवा चौथ का त्यौहार आ जाएगा। करवा चौथ का व्रत रखने वाली उसे नहीं मिल रही है। वह चाहता है कि उसकी शादी कर दी जाए। काफी समय से शादी करना चाहता है लेकिन उसकी शादी नहीं हो रही है।

      विधायक द्वारा पूछा गया कि आखिर इस काम के लिए उसने उनसे ही क्यों कहा, जिस पर मासूमियत से जवाब देते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि आपको ही वोट दिया था तो अब आप ही मेरी शादी करवाओ।

      देखें Video-

      इस दौरान विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा उसे आश्वासन दिया गया कि वह उसकी शादी करवाएंगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने खुद फेसबुक पर शेयर किया है। अब यह वीडियो कई लोगों द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+