महोबा: देवर को सरेआम भाभी ने चप्पलों से पीटा, बचाने आये पति की भी हुई धुनाई
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाभी ने अपने देवर की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। यही नहीं भाई को बचाने पहुंचे पति को भी पत्नी ने चप्पलों से पीट दिया। दरअसल, देवर ने अपनी भाभी को बीच बाजार में रोक लिया और रुपए वापस मांगने लगा। यह बात भाभी को अच्छी नहीं लगी और उसने सरे बाजार देवर की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान पिटाई का वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आलमपुरा मोहल्ला निवासी एक शख्स मेहनत मजदूरी करता है। मेहनत-मजदूरी करके शख्स ने 2 हजार रुपए बचा कर अपने बैग में रखे थे। देवर की गैर मौजूदगी में इन रुपयों को लेकर वह अपने पति के साथ बाजार चली गई। कुछ देर बाद महिला का देवर घर पहुंचा और उसने देखा कि उसके बैग में रखे रुपए नदारद थे। मामला समझ में आते ही उसने बाजार की ओर दौड़ लगा दी और अपनी भाभी को बाजार में रोककर रुपये वापस मांगने लग।
देवर द्वारा रुपए वापस मांगने पर आक्रोशित भाभी ने सरे बाजार उसकी बीच चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के पति ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने अपने पति की भी चप्पलों से पिटाई कर दी। इस पूरे वाकये का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया. थोड़ी देर पिटने के बाद ही देवर ने भाभी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद महिला ने उसे छोड़ दिया। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications