Manilal Patidar IPS : फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर UP पुलिस अब लेगी सबसे तगड़ा एक्शन

महोबा, 16 जून। आईपीएस मणिलाल पाटीदार कहां गया? इस सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश पुलिस को बीते नौ माह से नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, भगौड़ा घोषित करने और इस पर लाखों का इनाम रखने के बाद अब यूपी पुलिस बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है।

मणिलाल पाटीदार के घर करवाई मुनादी

मणिलाल पाटीदार के घर करवाई मुनादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस भगौड़े आईपीएस मणिलाल पाटीदार की सम्पति कुर्क करेगी। राजस्थान के साथ पाटीदार की गुजरात में भी प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है। यूपी पुलिस जल्द ही न्यायालय से अनुमति लेकर पाटीदार की सम्पती कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। इसके लिए उसके घर पर मुनादी भी करवाई जा चुकी है।

 राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है मणिलाल

राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है मणिलाल

बता दें कि आईपीएस मणिलाल पाटीदार मूलरूप से राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के गांव सरोदा का रहने वाला है। गांव सरोदा में इनकी पुस्तैनी प्रॉपर्टी और गुजरात के अहमदाबाद में फ्लैट बताया जा रहा है। दोनों जगहों पर सम्पती कुर्क की कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

 24 की उम्र में बन गया था आईपीएस

24 की उम्र में बन गया था आईपीएस

बता दें कि आज भले ही मणिलाल पाटीदार अंडरग्राउंड हो। पुलिस से छिपता फिर रहा हो, मगर कभी यह राजस्थान के डूंगरपुर व आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए रॉल मॉडल हुआ करता था। वजह यह थी कि गांव सरोदा में रामजी पाटीदार के घर 25 नवंबर 1989 को जन्मा ​मणिलाल महज 24 साल की उम्र में 188वीं रैंक से यूपीएससी पास करके आईपीएस बन गया था।

 इंद्रकांत त्रिपाठी आत्महत्या केस में आरोपी

इंद्रकांत त्रिपाठी आत्महत्या केस में आरोपी

बता दें कि यूपी कैडर का आईपीएस मणिलाल पाटीदार सितम्बर 2020 में महोबा जिले में बतौर एसपी कार्यरत था। उसी दौरान क्रेशर व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इंद्रकांत की आत्महत्या से पहले उनके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे, जिनमें उन्होंने महोबा एसपी मणिलाल पाटिदार पर छह लाख रुपए प्रति माह रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। मामले में मणिलाल पाटीदार नौ सितम्बर से निलंबित चल रहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+