महोबा: शराब के धोखे में पी लिया सेनिटाइजर, इलाज के दौरान हुई मौत
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने शराब के धोखे में सेनिटाइजर पी लिया। सेनिटाइजर पीने से युवक की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना महोबा जिले के भीतर कोट इलाके की है। यहां 54 वर्षीय आलोक कुमार ने 25 मार्च की देर रात घर में रखे सेनिटाइजर को शराब समझ कर पी लिया। थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। चीखते हुए परिजनों को सेनिटाइजर पीने बात बताई। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने आलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। आलोक के चार पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, परिजनों का कहना था सेनिटाइजर का गलती से सेवन करने से जान चली गई। इससे पहले केरल में भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। यहां कैदी की कथित तौर पर सेनिटाइजर पी लिया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications