'ना बटेंगे-ना कटेंगे, एक रहेंगे,सुरक्षित रहेंगे', फडणवीस के शपथ ग्रहण में छाया सीएम योगी का नारा
Maharashtra CM Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। फडणवीस तीसरी बार सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। उनके साथ एनसीपी चीफ अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम के पद पर शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा छाया रहा।
मुंबई के आजाद मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में एक मुस्लिम शख्स ने अपन हाथ में एक तख्ती ली हुई थी। इस पर लिखा था, 'ना बटेंगे, ना कटेंगे, एक रहेंगे-सफे रहेंगे।' इस शख्स का फोटो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। साथ ही, लिखा, मुंबई के आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एक भाजपा कार्यकर्ता एक पोस्टर लेकर शामिल हुआ।

इस पोस्ट पर लिखा हुआ था, "ना बटेंगे, ना कटेंगे, एक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे, एकता का राज चलेगा, हिंदू-मुस्लिम साथ चलेगा"। साथ ही, पोस्ट लिए हुए शख्स ने विक्ट्री का निशान बनाया हुआ था। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की थी।
अकेले बीजेपी 132 सीटों पर विजयी हुई है। बीजेपी सहित महायुति गठबंधन के कई नेताओं ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार किया। लेकिन, चुनाव-प्रचार में एक नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा है। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों की भारी डिमांड रही। बीजेपी नेता चाह कर भी सीएम योगी की सभाओं की डिमांड पूरी नहीं कर पाए थे।
महाराष्ट्र में नहीं रुकेंगे विकास के काम: फडणवीस
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था।












Click it and Unblock the Notifications