मुंबई: चलती ट्रेन से गिरी महिला को बचाने के लिए गार्ड ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल
मुंबई, 25 अप्रैल: मुंबई रेलवे में कार्यरत एक होमगार्ड ने अपनी सूझबूझ से चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिरी एक महिला यात्री की जान बचा ली। महिला के गिरते ही होमगार्ड ने भी प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दी और उतरते ही महिला को ट्रेन से दूर खींचा। रेलवे पुलिस ने अल्ताफ शेख नाम के इस होमगार्ड को उनके इस काम के लिए सम्मानित करने का फैसला लिया है।

रेलवे पुलिस मुंबई के कमिश्नर कैसर खालिद ने ट्वीट करते हुए बताया है होमगार्ड अल्ताफ शेख जीआरपी मुंबई में काम कर रहे हैं। इस महीने की 16 तारीख को जोगेश्वरी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते हुए गिर गई एक महिला यात्री की जान बचाई। उन्हें उनके अलर्ट रहने, सतर्कता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म पर गिरी जाती है। प्लेटफॉर्म पर उतरते ही महिला जिस तरह से संतुलन खोकर गिरती है, उससे वो ट्रेन की चपेट में आ सकती थी। इसी बीच बिना देरी किए अल्ताफ तुरंत ही ट्रेन से प्लेटफार्म पर कदते हैं और महिला को खींचते हुए ट्रेन से दूर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications