कौन हैं RR स्टार वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड? 15 साल के क्रिकेटर की डेटिंग लाइफ पर हुआ बड़ा खुलासा!

Who is Vaibhav Suryavanshi girlfriend: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सबसे युवा राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। बल्ले से रनों की बारिश करने वाले वैभव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव की गर्लफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड? (Who is Vaibhav Suryavanshi girlfriend)

वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी सिर्फ 15 साल है। अपनी मासूमियत और शानदार खेल की बदौलत उन्होंने बहुत कम समय में लड़कियों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। सोशल मीडिया पर अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या वैभव किसी को डेट कर रहे हैं? लेकिन सच यह है कि वैभव सूर्यवंशी फिलहाल सिंगल हैं। उनके किसी रिलेशनशिप में होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वे अभी काफी युवा हैं और उनका पूरा ध्यान अपने खेल और पढ़ाई पर दे रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi 1

एआई वाली तस्वीर हो रही है वायरल

इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वैभव एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि यह उनकी गर्लफ्रेंड है। हालांकि, जांच में सामने आया है कि यह तस्वीर AI-जेनरेटेड है, जिसे सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वैष्णवी शर्मा नामक एक महिला क्रिकेटर के साथ भी उनका नाम जोड़ा जा रहा है।

वैभव के चाहने वालों की बढ़ रही है लिस्ट

कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स इन दावों को हवा दे रहे हैं, लेकिन इन बातों में कोई सच्चाई नजर नहीं आती। वैभव की दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। हाल ही में जब भारतीय अंडर-19 टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी, तब दो युवा फैन आन्या और रीवा उनसे मिलने के लिए 6 घंटे का लंबा सफर तय कर वॉरसेस्टर पहुंची थीं। दोनों लड़कियां राजस्थान रॉयल्स की पिंक जर्सी पहनकर मैच देखने आई थीं।

उन्होंने वैभव के साथ फोटो खिंचवाई और टीम इंडिया को चीयर किया। सोशल मीडिया पर इसे रोमांटिक कनेक्शन बताया गया, जबकि हकीकत में यह सिर्फ एक फैन का अपने पसंदीदा खिलाड़ी के प्रति प्यार था। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए वे एक मैच विनर बनकर उभरे हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वैभव के पास फिलहाल इन अफवाहों पर ध्यान देने का वक्त नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+