Pune: लोनावला में फैमिली की आखिरी पिकनिक, अचानक आए सैलाब में बह गया पूरा परिवार, विचलित कर देगा Video
Bhushi dam Lonavala Video: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। ऐसे में लोग बारिश वाली जगह पर पिकनिक मनाने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे ही एक पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा हो गया, जिसका विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
महाराष्ट्र के पुणे में चर्चित पर्यटक स्थल लोनावला हिल स्टेशन के पास एक झरने में एक महिला और चार बच्चों सहित पांच लोग बह गए। यह परिवार लोनावला के भुशी बांध के पास पिकनिक मनाने गया था, लेकिन ये उनकी आखिरी पिकनिक साबित हुई।

पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार
Recommended Video
लोनावला में पहाड़ी इलाके में झरने के पास बारिश का मजा उठाने पहुंचा एक परिवार बड़े हादसे का शिकार हो गया। महिला और 4 बच्चे झरने के पानी के बहाव में बह गए। जिनमें तीन की मौत हो गई और दो की तलाश की जा रही है।
महिला और दो बच्चों के शव मिले
फिलहाल रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। सोमवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। भयानक हादसे में अचानक आए तेज तेज बहाव में बही 36 वर्षीय महिला समेत 13 साल और आठ साल की दो लड़कियों की मौत हो गई है। डैम के पास नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं। वहीं दो बच्चों की तलाश जारी है।
अचानक तेज बहाव में बहा परिवार
पुणे पुलिस के अनुसार हडपसर इलाके के लियाकत अंसारी और यूनुस खान अपने परिवार के 17-18 लोगों के साथ लोनावला आए थे। झरना भुशी डैम के पीछे है। इसी दौरान अचानक तेज बहाव का पानी आ गया और 5 लोग तेज धाराओं में बीच फंस गए। हालांकि बहुत लोगों ने उनको बचाने की जद्दोजहद की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
पुणे एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि लोनावाला में भुशी बांध के पास एक झरने में एक महिला और 4 बच्चे डूब गए। 2 शव बरामद किए गए हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है। सभी पांच लोग पुणे के सैयद नगर के एक ही परिवार के हैं।












Click it and Unblock the Notifications