जयंत पाटिल महाविकास अघाड़ी के सीएम पद के होंगे उम्‍मीदवार? फडणवीस की चुनौती के बाद शरद पवार ने दिया बड़ा बयान

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही चुनावी घमासान शुरू हो चुका है। इस बार विधानसभा चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंदी महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन है। चुनाव को अब महज एक महीने का समय बाकी बचा है लेकिन दोनों ही गठबंधन में शामिल पार्टिर्यों के बीच सीट शेयरिंग और सीएम चेहरे को लेकर आंतरिक जंग जारी है।

वहीं इस सबके बीच महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद चर्चा है कि महाविकास अघाड़ी की ओर से मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार उनकी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष जयंत पाटिल हो सकते हैं।

Sharad Pawar Jayant Patil

फडणवीस ने शरद पवार को दी ये चुनौती

दरअसल, बुधवार को उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए शरद पवार को चुनौती देते हुए कहा कि पहले शरद पवार को ऐलान करना चाहिए कि महाविकास अघाड़ी का सीएम चेहरा कौन है। उन्‍हेंने ये भी कहा महाविकास अघाड़ी इसलिए सीएम चेहरा नहीं घेाषित कर रही है क्‍योंकि उन्‍हें नहीं लगता कि चुनाव के बाद उनका सीएम आएगा।

फडणवीस की इस चुनौती के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने ऐसा बयान दिया कि जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि जयंत पाटिल महाविकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

शरद पवार ने जयंत पाटिल को लेकर दिया संकेत

शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया में जयंत पाटिल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डालने की बात की। शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र के विकास और राजनीतिक तौर पर भी राज्य की प्रगति के लिए जयंत पाटिल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. इस समय महाराष्ट्र का प्रशासन गलत हाथों में है।

शरद पवार ने राज्य की राजनीतिक और विकासात्मक प्रगति दोनों में पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। पवार ने मौजूदा राज्य प्रशासन की विफलताओं की आलोचना की और राज्य के विकास के लिए आदर्श बेंचमार्क के रूप में यशवंतराव चव्हाण के युग को याद किया और महाराष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने की पाटिल की क्षमता पर अपना विश्वास व्यक्त किया।

शिवस्वराज्य यात्रा के समापन पर पवार के इस बयान ने मुख्यमंत्री पद के लिए पाटिल की संभावित उम्मीदवारी के बारे में चर्चाओं को हवा दे दी है।

इसके अलावा, पवार ने शिवस्वराज्य यात्रा के दौरान जयंत पाटिल के व्यापक प्रयासों पर प्रकाश डाला, जो 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करके लगभग 76 निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंची। इस पहल का उद्देश्य लोगों में उम्मीद जगाना और राज्य के विकास के लिए एक रोडमैप दिखाना था। ये यात्रा राज्‍य में एनसीपी के जयंत पाटिल का शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+