महाराष्ट्र में क्या टैक्स फ्री होंगे इलेक्ट्रिक वाहन? देवेंद्र फडणवीस सरकार ने जानें क्या कहा?
Maharashtra News: पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इतना नहीं पेट्रोल-डीजन से चलने वाले वाहनों के चलते पर्यावरण को भी बहुत नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में ईधन की बढ़ती कीमतों से निपटने और साथ ही पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचने के लिए महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने कमर कस ली है।
महाराष्ट्र की महायुति सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को प्राथमिकता दे रही है। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने और उसका इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी दे रही है। वहीं अब महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में शिवसेना यूबीटी विधायक अनिल परब द्वारा पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बारे में उठाए गए सवाल के जवाब में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम फडणवी ने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को टैक्स से छूट दी जाएगी।
फडणवीस ने सदन में किया ये ऐलान
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा न केवल इलेक्ट्रिक वाहन कर-मुक्त होंगे, बल्कि 30 लाख तक की कीमत वाली कारों को भी यह लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन वाहनों पर 6% कर लगता है।
सरकारी वाहनों को लेकर सीएम फडणवीस ने किया ये फैसला
बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में पेश किया गया यह प्रस्ताव इलेक्ट्रिक वाहनों को उपभोक्ताओं के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। इतना ही नहीं सीएम फडणवीस ने भी ये भी ऐलान किया कि राज्य के सरकारी कार्यालयों और मंत्रियों की कारों को इलेक्ट्रिक मॉडल में बदला जाएगा।
फडणवीस ने क्यों कहा- आप तो हमे सड़कों पर लाना चाहते हैं
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान अनिल परब ने पूछा कि क्या मौजूदा मुख्यमंत्री सड़कों की सफाई में पिछले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के द्वारा उठाए गए कदमों का अनुसरण करेंगे। फडणवीस ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया "श्री परब ने मुझे सड़कों पर लाने का फैसला किया है," जिससे सदन में लोग हंसने लगे।
'सरकारी योजनाएं लालची लोगों के लिए नहीं बनाई गई हैं'
महाराष्ट्र विधानसभा में चर्चा के दौरान जब विधायक मनीषा कायंदे ने सवाल उठाया, जिसके बाद अंबादास दानवे ने मर्सिडीज खरीदने की इच्छा जताई, जिस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा सरकारी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए बनाई गई हैं, लालची लोगों के लिए नहीं।












Click it and Unblock the Notifications