'हालात देखकर', NCP क्या महायुति से अलग लड़ेगी निकाय चुनाव? अजित पवार के बयान ने मचाया बवाल
Maharashtra Civic Elections 2025: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया जनवरी 2026 तक संपन्न कराने को निर्देश दिया है। इसके बाद राजनीति में बीएमसी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियों साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या नहीें, इस पर अभी असमंजस बना हुआ है।
वहीं इस सबके बीच महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनावों में महायुति के साथ लड़ने पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने बताया कि आगामी निकाय चुनावों में वे "हालात और मांग को देखकर निर्णय लेंगे"। उनके इस बयान को महायुति के भीतर एक संभावित दरार के तौर पर देखा जा रहा है।
पवार ने कहा, "हमने विधानसभा और लोकसभा चुनाव महायुति के साथ लड़े थे।" लेकिन, उन्होंने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों के लिए उनकी रणनीति अलग हो सकती है, जो स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
उपमुख्यमंत्री के इस बयान के बाद, राजनीतिक विश्लेषक इसे एनसीपी द्वारा अपनी स्वायत्तता बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस बयान का बीएमसी चुनावों पर क्या असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications