महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में क्‍यों गिरी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति? बड़ी वजह आई सामने

Shivaji Maharaj statue collapses case: महाराष्‍ट्र के सिंधुदुर्ग में लगाई गई छत्रपति शिवाजी की मुर्ति एक साल से भी कम समय में गिर गई, जिसके बाद बवाल मचा हुआ है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की इस मूर्ति को भारतीय नौसेना द्वारा बनवाया गया था और जिसका उद्घाटन 4 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, सोमवार, 26 अगस्त, 2024 को मालवन में राजकोट किले में गिर गई।

इस मूर्ति के गिरने के बाद महाराष्‍ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अब इस बात का खुलासा हो चुका है कि आखिर इतने कम समय में ही ये मूर्ति क्‍यों धराशायी हो गई?

Chhatrapati Shivaji statue

बता दें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। विभाग को इसकी जांच में मूर्ति के स्‍ट्रकचर में जंग लगे नट और बोल्ट मिले।

वहीं ये भी खुलासा हुआ है कि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने पहले भी मूर्ति की खराब होती हालत के बारे में चिंता जताई थी। 20 अगस्त को पीडब्ल्यूडी के मालवन डिवीजन के सहायक अभियंता की चेतावनी सहित इन चेतावनियों के बावजूद, कोई निवारक कार्रवाई नहीं की गई।

सिंधुदुर्ग के संरक्षक मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा "प्रतिमा बनाने में इस्तेमाल किए गए स्टील में जंग लगना शुरू हो गया था। पीडब्ल्यूडी ने नौसेना के अधिकारियों को पत्र लिखकर मूर्ति में जंग लगने की जानकारी दी थी और उनसे उचित कदम उठाने का अनुरोध किया था।"

पीडब्ल्यूडी ने इस बात पर जोर दिया कि जंग लगे नट और बोल्ट मूर्ति की स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे, फिर भी इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+