Pune Porsche Accident: कौन हैं पोर्श कार से 2 को रौंदने वाले युवक का पिता? जिसको पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pune Porsche Car Accident: महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार-रविवार देर रात तेज रफ्तार कार का कहर बरपा। एक 17 साल का युवक शराब के नशे में करोड़ों की कीमत वाली महंगी कार पोर्श हाई स्पीड से दौड़ा रहा था, जिसने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
घटना शहर के कल्याणी नगर इलाके में हुई। हालांकि कार चलाने वाले 17 वर्षीय किशोर को घटना के 14 घंटे के भीतर जमानत मिल गई, लेकिन इस पूरे मामले में पुणे पुलिस ने एक्शन लेते हुए नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में जानिए कौन हैं युवक का पिता, जिसकी मुश्किलें बढ़ चुकी हैं?

भयानक तेज रफ्तार कार का एक वीडियो भी सामने आया था, साफ पता लगा कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि कार सवार उसे कंट्रोल भी नहीं पाया था। कार ने जिस बाइक को टक्कर मारी थी, उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा शनिवार देर रात युवक का एक बार में शराब पीते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, बताया जा है कि युवक ने एक्सीडेंट करने से पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी की और शराब के नशे में था। इसके बाद वो कार से निकला और 200 की रफ्तार से अपने पिता की करोड़ों की पोर्श कार चलाते हुए दो लोगों की जान ले ली।
बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी 18 मई की रात अपने दोस्तों के साथ 12वीं पास करने की खुशी में पब से पार्टी करके वापस घर जा रहा था। रात करीब 2.15 बजे कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी।
कौन हैं आरोपी युवक का पिता?
युवक के पिता का नाम विशाल अग्रवाल है, जो कि एक बिल्डर है। पुलिस ने उसे संभाजीनगर जिले से गिरफ्तार किया गया है। विशाल अग्रवाल ब्रम्हा रियल्टी के जाने-माने बिल्डर हैं। कार हादसे में मामला दर्ज होते ही विशाल अग्रवाल फरार चल रहा था।
विशाल अग्रवाल की पुणे शहर के बड़े बिल्डर्स में गिनती होती है। वहीं जिस पब में नाबालिग ने शराब पी थी, उसके मालिक और मैनेजर को भी अरेस्ट कर लिया। तीनों को 24 मई के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications