कौन है मुंबई लोकल ट्रेन की महिला टिकट इंस्‍पेक्‍टर? जिसने 1 दिन में बिना टिकट यात्रियों से वसूले 45 हजार रु

Mumbai Local Train News: मुंबई लोकल ट्रेन शहर की लाइफलाइन मानी जाती है। इस पर हर दिन लाखों की संख्‍या में यात्री सफर करते हैं लेकिन बड़ी संख्‍या में ऐसे यात्री होते हैं जो भीड़ का फायदा उठाते हुए बिना टिकट यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए सेंट्रल रेलवे की एक महिला टिकट निरीक्षक काल बन चुकी हैं।

मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों में इस महिला टीसी का जबरदस्‍त खौफ समाया है। इसकी वजह है कि इस महिला ने एक ही दिन में बिना टिकट यात्रा करने वालों अच्‍छा सबक सिखाते हुए नकेल कसने में कामयाब हो गई हैं। आइए जानते हैं कौन है ये महिला टिकट इंस्‍पेक्‍टर, जो इन दिनों खूब सुर्खिंयां बटोर रही है।

Mumbai Local Train

कौन हैं ये महिला टिकट इंस्‍पेक्‍टर?

दरअसल, ये महिला टिकट इंस्‍पेक्‍टर सेंट्रल रेलवे की रूबीना अकीब इमामदार है।रूबीना मुंबई डिवीजन के तेजस्विनी 2 बैच से ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर हैं। रूबीना अकीब इनामदार ने सेंट्रल रूट पर सोमवार को एक दिन में 150 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा और 45 हजार जुर्माना वसूला है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

150 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा

बता दें ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की संख्या बढ़ जा रही है,जिस कारण एसी लोकल और प्रथम श्रेणी कोचों में यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। जनरल डिब्बे के यात्री अक्सर व्यस्त समय के दौरान एसी ट्रेनों और प्रथम श्रेणी डिब्बों में यात्रा करते हैं। इससे निपटने के लिए रूबीना ने मुंबई लोकट सेंट्रल और वेस्‍ट दोनों रूट पर यात्रा के दौरान‍ टिकट चेक किया जिसमें एक ही दिन में 150 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा।

सेंट्रल रेलवे ने तारीफ करते हुए शेयर की ये पोस्‍ट

सेंट्रल रेलवे ने इनामदार की रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि की सराहना करने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर तारीफ की। रेवले ने बताया कि रूबीना मुंबई डिवीजन के तेजस्विनी 2 बैच से ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर हैं और अनियमित या बिना टिकट यात्रा के 150 मामलों को पकड़ा। इस ऑपरेशन से न केवल 45,705 रुपये का जुर्माना वसूला गया, बल्कि बिना वैध टिकट वाले 57 प्रथम श्रेणी के यात्रियों से वसूले गए 16,430 रुपये भी शामिल हैं। इससे सरकारी राजस्‍व को बड़ा लाभ हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+