कौन है मोहित कंबोज? जिन्हें आर्यन खान मामले में नवाब मलिक ने बताया 'मास्टरमाइंड'

मुंबई, 07 नवंबर। महाराष्ट्र में क्रूज ड्रग्स केस को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ एनसीपी नेता नवाब मलिक एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं ये बीजेपी के नेता मोहित कंबोज पर भी पलटवार करते हुए कई आरोप लगाए। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने मोहित कंबोज को समीर वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी का हिस्सा बताया वहीं, पूरे केस का मास्टरमाइंड भी कहा। इस बीच सवाल उठने लगा है कि मोहित कंबोज कौन हैं और इस केस से उनका लिंक क्या है?

कौन हैं मोहित कंबोज?

कौन हैं मोहित कंबोज?

मोहित कंबोज के ट्विटर बायो पर नजर डालें तो वह खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताते हैं, लेकिन वह पार्टी के कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह बीजेपी के मुंबई इकाई के सचिव भी है, उनके खिलाफ एक मामले में सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है। साल 2016 से 19 के बीच कंबोज बीजेपी के मुंबई युवा शाखा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद अगस्त 2019 में मुंबई बीजेपी का महासचिव नियुक्त कर दिया गया।

मास्टरमाइंड होने का आरोप

मास्टरमाइंड होने का आरोप

बीते शनिवार मोहित कंबोज ने सुनील पाटिल को एनसीबी का आदमी बताते हुए उसे केस का मास्टरमाइंड बताया था। इतना ही नहीं कंबोज ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री (नवाब मलिक) सिंडिकेट चला रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए नवाब मलिक ने भी रविवार को आर्यन खान ड्रग्स मामले का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया। मलिक ने कहा कि आर्यन समेत ऋषभ सचदेवा को भी हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

Recommended Video

    Aryan Khan Drugs Case: Nawab Malik के आरोपों पर क्या बोले Mohit Kamboj ? | वनइंडिया हिंदी
    नवाब मलिक के साथ छिड़ी बहस

    नवाब मलिक के साथ छिड़ी बहस

    नवाब मलिक ने दावा किया कि ऋषभ सचदेवा, मोहित कंबोज का साला था, उसे और अन्य तीन लोगों को छोड़े जाने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। नवाब मलिक ने यह भी दावा किया कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपए बैंक फ्रॉड का केस है। पहले वह कांग्रेस नेताओं के साथ था लेकिन सरकार बदलने के बाद बीजेपी के करीब आ गया। नवाब मलिक ने कहा कि आर्यन की किडनैपिंग के लिए मोहित कंबोज के साले द्वारा जाल बिछाया गया। वहां आर्यन खान को पहुंचाया गया और किडनैप कर के 25 करोड़ रुपए फिरौती का खेल शुरू हुआ। डील 18 करोड़ रुपए में हुई और 50 लाख रुपए उठाए गए। लेकिन एक सेल्फी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: Sameer Wankhede की बहन भाई दूज पर बोलीं- नवाब मलिक ने एक सच्‍चे हिंदुस्‍तानी की अखंडता को छेड़ा है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+