कांग्रेस से तोड़ा 55 साल का पारिवारिक रिश्ता, कौन हैं मिलिंद देवड़ा? जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में

Milind Deora: राहुल गांधी आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत कर रह हैं। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के रूप में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के साथ अपने 55 साल के पारिवारिक रिश्ते को खत्म करते हुए उन्होंने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है।

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रहीं थी। हालांकि उन्होंने इन अटकलों को अफवाह बताकर कांग्रेस छोड़ने की बात से इनकार किया था। लेकिन आज उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाल कर ये साफ कर दिया कि वो पार्टी से अलग हो रहे हैं। आइए जानते हैं मिलिंद देवड़ा और उनके राजनितिक सफर के बारे में।

Milind Deora

कौन हैं मिलिंद देवड़ा?
मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। वो दक्षिण मुंबई सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। इस सीट से उन्होंने 2004 और 2009 में चुनाव जीता था।

कांग्रेस में मिलिंद अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष की भूमिका में भी रहे हैं। साथ ही वो मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दक्षिण मुंबई सीट पर मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा भी सांसद रह चुके हैं।

यह भी देखें: राहुल के करीबी मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बीजेपी का तंज, कहा पहले अपने नेताओं के साथ न्याय कर ले कांग्रेस

साल 2019 में राहुल गांधी के इस्तीफे और और लोकसभा चुनाव में हार के बाद, देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव तक मुंबई शहर इकाई की निगरानी के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं के एक समूह की अस्थायी स्थापना की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को स्थिर करने में मदद के लिए राष्ट्रीय भूमिका निभाने को तत्पर रहेंगे।

यह भी देखें: 67 दिन, 100 लोकसभा सीटें, 15 राज्य, जानिए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बारे में हर जानकारी

मिलिंद देवड़ा एजुकेशन
विकिपीडिया के अनुसार देवड़ा का जन्म बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में हुआ। उन्होंने कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, सिडेनहैम कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। मिलिंद ने बोस्टन विश्वविद्यालय के क्वेस्ट्रॉम स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

मिलिंद देवड़ा नेट वर्थ
बात करें मिलिंद के नेट वर्थ की तो वो 79 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान उनके द्वारा जारी संपत्ति के ब्योरे के अनुसार मिलिंद देवड़ा के पास 79,32,00,422 रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 4,99,98,911 रुपए की देनदारियां भी हैं।

यह भी देखें: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से शुरू, AAP चलाएगी 'घर बचाओ, BJP हटाओ' अभियान

मिलिंद ने क्यों छोड़ा पार्टी का साथ?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मिलिंद देवड़ा 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई की दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन इस पर इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) दावा कर रही है।

ये सीट शिवसेना (यूबीटी) को देने पर कांग्रेस भी सहमत है। इस कारण मिलिंद पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा है कि वह शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होकर इस सीट पर दावा ठोक सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी देखें: Bharat Jodo Nyay Yatra: केसी वेणुगोपाल बोले- अरुणाचल भी जाएंगे, 100 जिलों में करेंगे यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिलिंद देवड़ा ने इससे पहले इस मुद्दे पर कहा था कि अभी सीट बंटवारे पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है इसलिए अभी किसी को दावा नहीं करना चाहिए। वहीं शनिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक होने के अगले दिन ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

यह भी देखें: '55 सालों का रिश्ता खत्म...', मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+