67 दिन, 100 लोकसभा सीटें, 15 राज्य, जानिए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बारे में हर जानकारी
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से शुरू होने वाली है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 जनवरी के मणिपुर के थौबल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पूरे 67 दिनों की होगी। इस 67 दिन में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 15 राज्यों के 100 लोकसभा सीटों से गुजरेगी। इस यात्रा के लिए राहुल गांधी आज 14 जनवरी को सुबह दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra: जानिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बारे में अधिक जानकारी?
- 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में 60 से 70 लोग पैदल और बस के जरिए यात्रा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और संबोधित भी करेंगे।
- लोकसभा सभा चुनाव -2024 से पहले कांग्रेस के इस इस पैदल मार्च को माहौल तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
- हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' वैचारिक है न कि चुनावी। कांग्रेस ने कहा है कि रेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के "अन्याय काल" के खिलाफ ये यात्रा निकाली जा रही है।
- राहुल गांधी 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने वाले हैं। यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होगी, उत्तर और मध्य से होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी।
- खासकर पैदल मार्च करने वाले उत्तर प्रदेश में अधिकतम समय बिताएंगे, 11 दिनों में 20 जिलों में 1,074 किमी की दूरी तय करेंगे, इसके बाद झारखंड में आठ दिन, असम में भी आठ दिन और मध्य प्रदेश में सात दिन बिताएंगे।
- उत्तर प्रदेश में, यात्रा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें अमेठी, गांधी परिवार का गढ़ रायबरेली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications