कौन है गौरव मेहता? जिनके घर सुप्रिया सुले,नाना पटोले पर लगे बिटकॉइन घोटाले के आरोप के बाद पहुंची ED टीम
Bitcoin Scam: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच बिटकॉइन घोटाले को लेकर विवाद तूल पकड़ चुका है। महाराष्ट्र में मतदान से ठीक एक दिन पहले एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर पूर्व आईपीएस ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इस आरोप के बाद मचे हंगामे के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंची है। आइए जानते हैं कौन हैं ये गौरव मेहता?
बता दें 2018 क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में साइबर एक्सपर्ट गौरव मेहता को इस मामले से जोड़ा गया है। क्योंकि पुणे के पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने खुलासा किया कि गौरव मेहता इस घोटाले में एक प्रमुख गवाह हैं। यह घोटाला विशेष रूप से पुणे पुलिस को 6600 करोड़ रुपये के बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में सहायता करने वाली एक कंसल्टेंसी से जुड़ा था।

बता दें महाराष्ट्र चुनाव के बीच प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ आरोपों ने विवाद को और बढ़ा दिया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने आरोप लगाया कि राजनेता सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने गौरव मेहता के साथ बिटकॉइन के लिए नकदी का लेन-देन किया था, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र चुनावों में इन पैसों का इस्तेमाल करना था।
गौरव मेहता को लेकर क्या किया गया है दावा?
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने बताया कि पूर्व IPS ऑफिसर रवींद्र नाथ पाटिल ने दावा किया है कि जेल जाने पर साइबर एक्सपर्ट गौरव मेहता ने गवाही दी थी कि इस केस में गौरव की अहम भूमिका रही है। गौरव मेहता ने रवींद्र नाथ पाटिल को ये बात फोन पर बताई थी कि आपको अमिताभ गुप्ता और भाग्यश्री ने फंसाया है। बिटकॉइन का असली वॉयलेट उन्हीं के पास है और उसके पास एक लेयर है। जिसमें नेता सुप्रिया सुले के अलावा नाना पटोले भी शामिल है। सबूत के तौर सिग्नल के जरिए ऑडियो क्लिप भेजे गए जिसको लेकर दावा किया गया है कि 2019 और 2024 के चुनाव में इस पैसे का इस्तेमाल करते हैं। सुप्रिया सुले ऑडियो में दुबई जाकर कैश लाने की बात करती सुनाई दे रही हैं।
सुप्रिया सुले इन आरोपो का किया खंडन, बोलीं ये बात
हालांकि इन गंभीर आरोप की सुप्रिया सुले ने खंडन किया है और इस ऑडियो क्लिप को एआई जेनरेटेड है। सोशल मीडिया पर जारी ऑडियो क्लिप को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसमें उनकी आवाज़ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में साइबर अपराध अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई है और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है।
भाजपा ने शेयर किया ये सबूत
बता दें भाजपा इन आरोपों पर चुप नहीं रही। मतदान से ठीक पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर गंभीर आरोप लगाए और बिटकॉइन लेनदेन में उनकी में शामिल होने पर सवाल उठाए। त्रिवेदी ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले के बिटकॉइन लेनदेन में शामिल होने के दावों का समर्थन करने के लिए व्हाट्सएप चैट के प्रिंटआउट सहित सबूत पेश किए। इन खुलासों ने चुनावों की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications