Nagpur Violence: कौन है नागपुर हिंसा का मुख्य आरोपी फहीम शमीम खान? पुलिस FIR में सामने आया नाम
Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के बाद महाराष्ट्र पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। हिंसा मामले में गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दंगाइयों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर दर्ज की गई है। जिसकी कॉपी सामने आ गई है। इस कॉपी में घटना के मुख्य सूत्रधार यानी मास्टरमाइंड का नाम भी सामने आया है।
नागपुर हिंसा के मुख्य सूत्रधार का नाम फहीम शमीम खान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फहीम शमीम खान की अध्यक्षता में 50 से 60 लोगों की भीड़ अवैध रूप से पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा हुई थी। आइए जानते है कौन है नागपुर हिंसा के मुख्य सूत्रधार फहीम शमीम खान..?

फहीम शमीम खान कौन है?
फहीम शमीम खान (Fahim Shamim Khan) माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष है। फहीम शमीम खान ने नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। 10वीं पास फहीम शमीम खान बिजनेसमैन है। 2024 के चुनाव हलफनामे के अनुसार, फहीम शमीम खान के पास कुल 75000 की संपत्ति हैं। फहीम शमीम खान के ऊपर तीन आपराधिक मामले भी दर्ज है।
विश्व हिंदू परिषद ने किया था विरोध-प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, औरंगजेब की कब्र के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने गांधी गेट के पास नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। इस प्रदर्शन के खिलाफ फहीम शमीम खान की अध्यक्षता में 50 से 60 लोगों की भीड़ पुलिस स्टेशन पर इकट्ठ हुई थी।
पुलिस ने शांति बनाए रखने की दी थी हिदायत
इन लोगों के लिखित अनुरोध के बाद औरंगजेब का विरोध करने वाले नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर संख्या 114/25, धारा 223 आईपीसी, धारा 37 (1), 37 (3) 135 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की पुलिस ने हिदायत भी दी। इसके बावजूद, ये लोग शाम तकरीबन 4 बजे छत्रपति शिवाजी पुतले के पास इकट्ठा हो गए।
दंगा भड़काने के उद्देश्य से हुए इकट्ठा
खबर के मुताबिक, फहीम शमीम खान के नेतृत्व में 400 से 500 लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बार-बार स्पीकर से अनाउंसमेंट कर इकट्ठा न होने को कहा। साथ ही, अपने-अपने घरों को जाने के लिए कहा। हालांकि, भीड़ ने कुल्हाड़ी, लाठियां और अन्य हथियारों को हवा में लहराया, ताकि क्षेत्र में आतंक पैदा किया जा सके।
पुलिस चौकी पर किया हमला
साथ ही, लोगों में भय पैदा किया और धार्मिक दुश्मनी बढ़ाने के इरादे से सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब भीड़ के सदस्यों ने भालदारपुरा चौक पर पुलिस अधिकारियों पर घातक हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान पेट्रोल बम तैयार किए और उन पर फेंके।
महिला पुलिसकर्मी से की बदसलूकी
इस दौरान झूठी अफ़वाहें फैलाई गईं और कुछ लोगों ने अंधेरे का फ़ायदा उठाते हुए आरसीपी दस्ते की एक महिला कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार किया। सामने आई एफआईआर में कहा गया कि कुछ बदमाशों ने महिला पुलिस कर्मचारी की वर्दी खींचने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: Nagpur Row Update: नागपुर में कर्फ्यू का दूसरा दिन, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, जानिए इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications