महाराष्ट्र सरकार की मनोधैर्य योजना क्या है और किसके लिए है?
महाराष्ट्र सरकार राज्य में मनोधैर्य योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत बलात्कार पीड़ितों, यौन अपराधों के शिकार बच्चों और एसिड अटैक पीड़ितों को 1 लाख रुपये और विशेष मामलों में 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदेश सरकार प्रदान करती है।
सरकार के अंतर्गत आने वाले महिला एवं बाल विभाग द्वारा संचालित मनौर्धय योजना आश्रय, परामर्श, चिकित्सा और कानूनी सहायता, शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से पुनर्वास भी प्रदान करती है।

महिला राजकीय गृह निराश्रित महिलाओं, किशोर माताओं और अत्याचार की शिकार महिलाओं (16 से 60 वर्ष की आयु) के लिए सुरक्षित वातावरण और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं।
इस योजना के तहत पुनर्वास में विवाह और रोजगार के अवसर शामिल हैं। लाभार्थियों को रहने के पहले महीने के बाद 1000 रुपये प्रति माह, पहले बच्चे के लिए 500 रुपये और दूसरे बच्चे के लिए 400 रुपये मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications