क्‍या हैं कुसुम योजना? महाराष्‍ट्र में इस योजना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

What is PM Kusum Scheme: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 5 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जताते हुए राज्य की जनता का आभार जताया था और उन्होंने इस दौरान किए गए प्रमुख विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उपलब्धियों की जानकारी दी।

एक वर्ष पूरा होने पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र की जनता का मैं बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुसुम योजना का जिक्र किया जिसके तहत महाराष्ट्र ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज कराया है।

What is PM Kusum Scheme

पीएम कुसुम योजना के तहत महाराष्‍ट्र राज्य ने सिर्फ एक महीने में 45,911 सोलर पंप लगाकर यह वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया। फडणवीस ने सूचित किया कि देशभर में प्रधानमंत्री की योजना से कुल 9 लाख सोलर पंप स्थापित हुए, जिनमें से 7 लाख पंप अकेले महाराष्ट्र में लगे।

What is PM Kusum Scheme

पीएम कुसुम योजना क्‍या है?

किसानों को दिन में मुफ्त बिजली मिल रही है, जिसका लाभ उन्हें अगले 25 वर्षों तक मिलेगा। वहीं पीएम-कुसुम योजना किसानों की आय बढ़ाने और बिजली बिल घटाने का एक महत्वपूर्ण सरकारी प्रयास है। इस योजना के तहत किसान अपने खेत में सोलर पंप लगाकर बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। वे उत्पादित अतिरिक्त बिजली को बेचकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं, जिससे उन्हें लाभ होता है।

पीएम कुसुम योजना से क्‍या हो रहा फायदा?

यह योजना किसानों को डीजल पर निर्भरता से मुक्ति दिलाती है और सिंचाई के लिए सस्ती या मुफ्त बिजली प्रदान करती है। सरकार इसमें 60% तक की सब्सिडी देती है, साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती है।

इस योजना के तीन प्रमुख प्‍वाइंट हैं

500 किलोवाट क्षमता तक के ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, स्टैंडअलोन (ऑफ-ग्रिड) सौर पंपों का वितरण और ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों का सोलराइजेशन।

पीएम कुसुम योजना के लिए कैसे करें अप्‍लाई?

आवेदन करने के लिए इच्छुक किसान संबंधित सरकारी वेबसाइट पर जा सकते हैं या अपने नजदीकी कृषि अधिकारी अथवा डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनी) के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, mnre.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+