महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडणवीस के साथ चल रही 'कोल्‍ड वॉर' पर एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा?

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बने तीन महीने का समय बीत चुका है। भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन में दरार पड़ने की खबरें आईं है। दावा किया जा रहा है महायुति गठबंधन में शामिल सदस्‍यों के बीच आंति‍रक कलह का सामना कर रही है।

महायुति में ये तनाव तब बढ़ गया जब फडणवीस सरकार ने कई विधायकों की 'वाई-सुरक्षा कवर' वापस ले लिया। जिन विधायकों से ये सुरक्षा वापस ली गई उनमें अधिकांश एकना‍थ शिंदे गुटे के थे। जिसके बाद दावा किया जा रहा था कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच शीत युद्ध चल रहा है। वहीं अब एकनाथ शिंदे ने इस पर अपनी चुप्‍पी तोड़ है।

Maharashtra

महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति में किसी भी तरह के मतभेद होने के दावों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है, खासकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ। उन्‍होंने कह "उनके बीच बिल्कुल भी कोई शीत युद्ध नहीं है"। हमारे बीच सबकुछ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल चल रहा है। उन्‍होंने कहा हम विकास का विरोध करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट है।

एकनाथ शिंदे ने कहा महायुति की तीनों पार्टियों के बीच में ना तो कभी कोल्‍ड वॉर होगा और ना ही कभी हॉट वार होगा। उन्‍होंने कहा महायुगति गठबंधन में कोई भी मतभेद नहीं है और ना ही मैं नाराज हूं।

बता दें एकनाथ शिंदे का ये बयान विपक्ष के "समानांतर सरकार" के कामकाज के दावे के बीच आया है। महायुति में दरार के कयास के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, 'अगर सरकार इसी तरह चलती रही तो राजनीतिक अराजकता और बढ़ेगी।'

बता दें राज्य सरकार द्वारा कई प्रमुख विधायकों, मुख्य रूप से शिंदे के गुट से 'वाई-सिक्योरिटी कवर' वापस लेने के फैसले के बाद दावा किया जा रहा था कि महायुति में आंतरिक तनाव और बढ़ गया। हालांकि एकनाथ शिंदे ने ऐसे किसी भी आपसी तनाव से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+