Weather Updates: महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, मुंबई में Orange Alert

मुंबई, 12 जुलाई। महाराष्ट्र में इस वक्त घनघोर वर्षा हो रही है। मुंबई समेत राज्य के कई जिले इस वक्त लगातार हो रही बारिश के वजह से परेशान है क्योंकि इस मानसूनी बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव हो गया है, जिससे आने-जाने में लोगों को तकलीफ हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मुंबई में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका है।

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, पुणे के घाट क्षेत्रों और सतारा, नांदेड़, हिंगोली, परभणी, लातूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है, तो वहीं आईएमडी का कहना है कि बारिश के दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

पुणे में दो मंजिला इमारत की दीवार गिरी

पुणे में दो मंजिला इमारत की दीवार गिरी

केवल मुंबई ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के और जिले भी भारी बारिश की चपेट में हैं। पुणे शहर के नाना पेठ इलाके में कल देर रात भारी बारिश के कारण दो मंजिला इमारत की दीवार गिरने से 2 लोग घायल भी हो गए हैं।

भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

फिलहाल कोल्हापुर, पालघर, नासिक, पुणे और रत्नागिरी जिलों के लिए 14 जुलाई तक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए बोला गया है।

घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें

घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,ओडिशा तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है और इसलिए लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। फिलहाल इन राज्यों में बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक यूं ही बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+