Auto Rickshaw Video : ऑटो रिक्‍शा को तेज स्‍पीड में उल्‍टा दौड़ाया, लोग बोले ये हैं असली 'हैवी ड्राइवर'

reverse auto rickshaw

लोगों के मनोरंजन और हुनर दिखाने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, मगर कई बार प्रतियोगिताओं में स्‍टंट इस कदर होता है कि जान तक जोखिम में पड़ जाती है। ऐसी ही खतरनाक प्रतियोगिता महाराष्‍ट्र के सांगली शहर के पास गांव हरिपुर में हुई। (वीडियो नीचे)

सांगली की अनूठी प्रतियोगिता

सांगली की अनूठी प्रतियोगिता

सांगली की इस अनूठी प्रतियोगिता में अनेक ऑटो चालकों ने हिस्‍सा। उन्‍हें अपना ऑटो रिक्‍शा उल्‍ट दौड़ाना पड़ा। रिसर्व गियर में दौड़ता ऑटो देखने के लिए बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ जुटी। तेजी स्‍पीड में उल्‍टा दौड़ता ऑटो न केवल चालक बल्कि देखने वालों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता था।

Recommended Video

    Maharashtra के ये Auto Rickshaw वाले तो निकले असली Heavy Drivers | वनइंडिया हिंदी
    उल्‍टा दौड़ता एक ऑटो तो पलट ही गया

    उल्‍टा दौड़ता एक ऑटो तो पलट ही गया

    न्‍यूज एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्‍ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने वाले सारे ऑटो उल्‍टे दौड़ रहे हैं। वो भी स्‍पीड में। उल्‍टा दौड़ता एक ऑटो तो पलट ही गया। महाराष्‍ट्र की यह रिवर्स ऑटो रिक्‍शा प्रतियोगिता चर्चा का विषय बनी हुई है।

    ऑटो चालक किसी हैवी ड्राइवर से कम नहीं

    ऑटो चालक किसी हैवी ड्राइवर से कम नहीं

    यूं तो इस तरह तो ऑटो दौड़ाकर लोगों की जान जोखिम में डालना यातायात नियमों का उल्‍लंघन है, मगर यह प्रतियोगिता मनोरंजन के मकसद से करवाई गई थी। इसको लेकर लोगों का उत्‍साह देखते ही बना। लोगों में उल्‍टे दौड़ते ऑटो को मोबाइल कैमरे में कैद किया। लोगों ने यह भी कहा कि ये ऑटो चालक किसी हैवी ड्राइवर से कम नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+