VIDEO: परिवार में कोई बेटी नहीं थी, अब 1 पैदा हुई तो हेलिकॉप्टर लेकर कराया गृह प्रवेश
पुणे। परिवार में कई बेटे थे, लेकिन कोई बेटी नहीं थी। अब जब 1 बेटी का जन्म हुआ तो परिजनों ने उसका अलग अंदाज में जश्न मनाया। परिजन नवजात बच्ची को हेलीकॉप्टर से घर लेकर पहुंचे। हेलीकॉप्टर बुलाने लिए उन्हें 1 लाख रुपए खर्च करने पड़े। यह खर्चा करने के बावजूद उन्होंने इस बात की बड़ी खुशी मनाई कि उनके यहां बेटी पैदा हुई है।
Recommended Video

बेटी पैदा हुई तो हेलिकॉप्टर से कराया गृहप्रवेश
यह खबर है महाराष्ट्र राज्य की। जहां पुणे के शेलगांव में रहने वाले एक परिवार ने बेटी के जन्म पर जोरदार जश्न मनाया। वे उस नवजात बच्ची को किराए के हेलीकॉप्टर से घर लेकर गए। गांव में हेलिकॉप्टर आता देख लोग उसकी ओर देखने लगे। जब वह नीचे उतरा तो लोगों को समझ आई कि यह क्यों आया। फिर तो पूरे गांव में इसकी चर्चा होने लगी। बहुत से लोग बेटी के इस तरह के वेलकम की प्रशंसा करते दिखाई दिए।

पूरे परिवार में नहीं थी बेटी, अब जन्मी
बच्ची के पिता विशाल झरेकर ने कहा कि, "अब खुशी-दा मौका है। हमारे पूरे परिवार में बेटी नहीं थी। हमें बेटी की कामना थी। अब बेटी ने जन्म ले लिया तो परिवार जश्न मना रहा है।"

"लक्ष्मी के आगमन से अब संतुष्ट हुए"
एक बुजुर्ग ने कहा कि, बच्ची पैदा होने पर जश्न का यह बहुत अच्छा तरीका है। समाज में एक ओर जहां बहुत से लोग पुत्र-जन्म की कामना करते हैं, वहीं इस परिवार ने अपनी नवजात बच्ची को हेलीकॉप्टर से गृहप्रवेश कराया है। उनका कहना है कि, हम घर में लक्ष्मी के आगमन से संतुष्ट हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications