'तुम काजोल जैसी हो...' कहकर राजनीति के इस दिग्गज ने खूबसूरत लड़की को किया था प्रपोज, गजब है प्रेम कहानी
Devendra Fadnavis and Amruta Love Story : वैलेंटाइन्स डे पर हम आपको देश की कुछ चर्चित प्रेम कहानियों के बारे में बता रहे हैं। इस कड़ी में बात करते हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रेम कहानी की, जो कि किसी भी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

आपको जानकर हैरत होगी कि अपने तर्कों से हमेशा विरोधियों की बोलती बंद करने वाले देवेंद्र फडणवीस दिल के मामले में काफी शर्मीले हैं। उनकी पत्नी अमृता फणनवीस बेहतरीन डांसर, सिंगर और एक्सिस बैंक में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं और देवेंद्र से मिलने से पहले उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
अपनी प्रेम कहानी के बारे में देवेंद्र फडणवीस ने ही एक इंटरव्यू में बताया था, ये बात उनकी महाराष्ट्र के सीएम बनने के पहले की है। उस साक्षात्कार में उन्होंने जो कुछ भी कहा था, वो काफी मजेदार और हैरत अंगेज था।
'मुझे वो काजोल जैसी लगी इसलिए कर दिया प्रपोज'
उन्होंने कहा था कि 'मैं भी आम लोगों जैसा ही हूं और मुझे भी हिंदी फिल्में देखने का शौक रहा है। मैं अभिनेत्री काजोल का फैन रहा हूं। मैं जब अमृता से पहली बार मिला था तो मुझे वो काजोल जैसी लगी थी, इसलिए मैंने उसे देखते ही प्रपोज कर दिया था।' आपको बता दें कि बेहद ही प्रतिभावान अमृता फणनवीस शादी से पहले अमृता रानाडे के नाम से जानी जाती थीं।
वो मूल रूप से नागपुर की रहने वाली हैं। उनके मम्मी-पापा डॉक्टर हैं। उनके पापा का नाम डॉ. शरद रानाडे और मां का नाम डॉ. चारु रानाडे है।
कॉमन फ्रेंड शैलेश जोगलेकर के घर पर मिले थे देवेंद्र-अमृता
वैसे आपको बता दें कि अमृता और देवेंद्र की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड हैं शैलेश जोगलेकर के घर हुई थी। इस डेढ़ घंटे की मुलाकात में ही दोनों ने एक -दूसरे शादी करने का फैसला कर लिया था और अपने फैसले के बारे में दोनों ने अपने घरवालों को बता दिया। दोनों के घरवालों को इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं थीं और इसी कारण उन्होंने झट से इस रिश्ते को ओके भी कर दिया।
दोनों के प्यार की बगिया में देविजा नाम का एक फूल भी है
और इसके बाद साल 2005 में दोनों की शादी हो गई। जब देवेंद्र फडणवीस और अमृता की शादी हुई थी, तब फडणवीस का MLA के रूप में दूसरा कार्यकाल चल रहा था। दोनों के प्यार की बगिया में 'देविजा' नाम का एक फूल भी है, जिसे दोनों जान से भी ज्यादा चाहते हैं।
सोशल मीडिया की भी लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं अमृता
बेपनाह हुस्न की मल्लिका अमृता फणनवीस सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं और विरोधियों को करारा जवाब देने में भी माहिर हैं। देवेंद्र के राजनीतिक सफर में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। वो हमेशा उनके साथ छाया बनकर चलती आई हैं। देवेंद्र खुद अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी पत्नी को देते आए हैं इसलिए दोनों सियासी गलियारे के परफेक्ट कपल कहलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications