हमें महाराष्ट्र सरकार गिराने की जरूरत नहीं, अपने कारनामों से ये खुद गिरेगी और हम सरकार बनाएंगे: अठावले
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र सरकार को लेकर फिर तीखी टिप्पणी की है। रामदास अठावले ने शरद पवार के बयान पर इस बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "महाराष्ट्र सरकार को हमें नहीं गिराएंगे। बल्कि यह खुद ही गिर जाएगी। हम तो फिर सरकार बनाएंगे।" इससे पहले शरद पवार ने चिंता व्यक्त करते हुए विपक्षियों पर महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिशों के आरोप लगाए थे।
शरद पवार के ही बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है, "हमें महाराष्ट्र सरकार को गिराने की जरूरत नहीं है। इतने आरोप-प्रत्यरोप और इतने मामले सामने आ रहे हैं कि महाराष्ट्र सरकार अपने कारनामों से खुद ही गिर जाएगी और उसके बाद हम वहां सरकार बनाएंगे।"
इससे पहले भी अठावले ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। अठावले ने कहा था कि महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। सचिन वेज जैसे आपराधिक अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा संरक्षण दिया गया था।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
अठावले ने कहा कि, "मैं मांग करता हूं कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। मैं इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह को भी लिखूंगा।" केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की तरह सांसद नारायण राणे ने भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की। राणे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है। ये सब कुछ अधिकारियों की इच्छा पर किया जा रहा है। नारायण राणे ने कहा मुंबइ में तो मुकेश अंबानी जैसे शख्स सुरक्षित नहीं है। सांसद ने कहा- ''महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की खराब हालत और भ्रष्टाचार के कारण, मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीएम के इस्तीफे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।'












Click it and Unblock the Notifications