Chhota Rajan: जया शेट्टी की हत्या के मामले में छोटा राजन दोषी करार, होटल की पहली मंजिल पर मारी थी गोलियां
Underworld Don Chhota Rajan: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन हत्या के एक मामले में दोषी करार दिया गया है। देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल तिहाड़ में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार (30 मई) को जया शेट्टी की हत्या के लिए दोषी ठहराया है।
जया शेट्टी एक होटल बिजनेस की ऑनर थी। सेंट्रल मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालिक थीं, जिसको लगातार छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकियां मिल रही थीं। जिसके बाद 4 मई, 2001 को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस केस में मुंबई की एक विशेष अदालत ने छोटा राजन को शेट्टी की हत्या का दोषी ठहराया है। सजा का ऐलान बाद में होगा। रिपोर्टस के मुताबिक अदालत संभवतः आज दिन के बाद सजा का ऐलान करेगी।
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने छोटा राजन को आईपीसी के प्रावधानों के तहत हत्या का दोषी ठहराया। कोर्ट सजा का ऐलान बाद में करेगी।
होटल में मारी थी गोली
4 मई, 2001 को छोटा राजन गैंग के दो सदस्यों ने जया शेट्टी की होटल के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि होटल की पहली मंजिल पर दो शूटरों ने उनको गोली मारी। हालांकि धमकियों के कारण महाराष्ट्र पुलिस ने शेट्टी को सिक्योरिटी कवर दिया था। लेकिन हत्या से दो महीने पहले ही उसकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।
टीओआई की रिपोर्ट के जया की हत्या करने वाले दो शूटरों में से एक को होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी ने पीछा करके पकड़ लिया था। मालूम हो कि अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के बाद भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद छोटा राजन फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
हंसल मेहता के खिलाफ पहुंचा कोर्ट
छोटा राजन, जिसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है, पिछले साल तब सुर्खियों में आया था, जब उसने फिल्म निर्माता हंसल मेहता और वेब सीरीज 'स्कूप' मेकर मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी के मालिकों के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अपने केस में छोटा राजन ने फिल्म निर्माता द्वारा उसकी तस्वीर और आवाज का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी। राजन के अनुसार यह उसके अधिकारों का उल्लंघन था, क्योंकि फिल्म निर्माता ने उसकी अनुमति नहीं ली थी।












Click it and Unblock the Notifications