Maharashtra: क्या उद्धव ठाकरे नहीं होंगे CM पद के दावेदार? इस बात के खुद दिए संकेत

Maharashtra Assembly Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज (शुक्रवार 16 अगस्त) को विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगा, जिसमें वो तीन राज्यों में होने चुनाव का ऐलान करेग। इस बीच शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल, उद्धव ठाकरे एमवीए की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान ठाकरे ने एमवीए के प्रमुख नेताओं शरद पवार और पृथ्वीराज चौहान से कहा, 'वह कांग्रेस और एनसीपी (सपा) द्वारा एमवीए के सीएम चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। मुझे इसपर कोई आपत्ति नहीं होगी।'

Uddhav Thackeray news

ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी प्राथमिकता व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय मौजूदा सरकार को हराना है। उन्होंने सीएम पद को लेकर आंतरिक संघर्ष से बचने की इच्छा व्यक्त की, जिसका अनुभव उन्होंने पिछले गठबंधनों के दौरान किया था। ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के भीतर एकता के महत्व पर जोर दिया।

उनका मानना ​​है कि मौजूदा सरकार को प्रभावी ढंग से चुनौती देने के लिए एकजुट मोर्चा महत्वपूर्ण है। एक ही उम्मीदवार का समर्थन करके, ठाकरे का उद्देश्य गठबंधन के भीतर किसी भी तरह के विभाजन को रोकना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने नेतृत्व की भूमिकाओं को लेकर आंतरिक विवादों के साथ अतीत के मुद्दों को उजागर किया।

उद्धव ठाकरे के इस रणनीतिक कदम को एमवीए के भीतर सीएम चेहरा किसे बनाया जाए, इस निर्णय को सरल बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं, ठाकरे..पवार और चौहान से सीएम फेस चुनने का आग्रह करके,आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं।

पिछली गलतियों से बचना चाहते हैं ठाकरे
पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए ठाकरे उन गलतियों से बचना चाहते हैं, जिनकी वजह से पहले अंदरूनी कलह की स्थिति बनी थी। पवार और चौहान से उनकी अपील एमवीए के भीतर सामंजस्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+