महाराष्‍ट्र में महायुति में टूट की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने भुजबल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में मंत्रीमंडल विस्‍तार के बाद महायुति में शामिल कई पार्टियों के विधायकों के नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अजीत पवार ने छगन भुजबल को मंत्रीमंडल में ना शामिल करने पर नाराजगी जताई है। जिसके बाद महायुति में दरार पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं अब पूर्व मुख्‍यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार के मंत्रीमंडल विस्‍तार के बाद तंज कसते हुए बड़ा बयान देकर महायुति में टूट होने के संकेत दे डाले हैं।

uddhav

उद्धव ठाकरे ने छगन भुजबल को मंत्री नहीं बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्‍हें मंत्री नहीं बनाए जाने पर मुझे दुख हो रहा है। उन्‍होंने कहा महायुति सरकार में कुछ भी ठीक नहीं है। इतना बड़ा बहुमत पाकर सरकार बनाने वाली महायुति का कैबिनेट विस्‍तार हुआ लेकिन पोर्टफोलियो का बंटवारा नहीं हुआ। वहीं अब कैबिनेट विस्‍तार से अधिक नाराजगी पर ज्‍यादा चर्चा हो रही है।

उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा परंपरा है कि मुख्‍यमंत्री मंत्रियों को सदन में परिचय करवाते हैं लेकिन जिसके ऊपर ईडी के कई केस हैं, ऐसे मंत्रियों का भी परिचय मुख्‍यमंत्री को करवाना पड़ा।

इसके साथ ही शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा उन्हें सरकार चलाने दीजिए, उन्हें पता चल जाएगा। वे पहले मेरे बारे में जो भी कहते थे , अब यह सबके सामने आ रहा है कि वे उनके (महाराष्ट्र सरकार) बारे में क्या कह रहे। हैं।

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने पूर्व मंत्री के साथ संपर्क में होने के सवालों का जवाब देते हुए कहा छगन भुजबल इस संबंध में मेरे संपर्क में नहीं हैं लेकिन वह हमेशा मेरे संपर्क में हैं, मुझसे मिलते रहते हैं।

महायुति सरकार के मंत्रीमंडल विस्‍तार पर उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा उन्होंने "प्यारी बहनों" के बजाय "प्यारे विधायकों" पर ज़ोर दिया। इसके सा‍थ ही ठाकरे ने कहा मेरी मांग है कि सरकार लाडली बहन योजना को तुरंत शुरू करें और जो वादा किया हैं उसके 2100 रुपये तुरंत दें। उन्‍होंने कहा बिना किसी नियम, शर्त के महिलाओं को सरकार पैसा दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+