उद्धव गुट के MP का दावा- BJP से नाखुश 22 MLA-9 सांसद, शिंदे की सेना छोड़ना चाहते; एकनाथ के मंत्री का जवाब...

उद्धव गुट के सांसद विनायक राउत का कहना है कि 22 विधायक और 9 लोकसभा सांसद बीजेपी से नाखुश हैं और हमारे संपर्क में हैं। वहीं, शिंदे सरकार के मंत्री ने करारा जवाब दिया है।

Shinde Vs Udhhav

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) गुट के सांसद विनायक राउत ने बडा दावा किया है। उनका कहना है कि शिवसेना के 22 विधायक और 9 लोकसभा सांसद बीजेपी से नाखुश हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ना चाहते हैं। एक निजी चैनल पर दावा करते हुए कहा कि शिंदे गुट के विधायक और सांसद शिवसेना (यूबीटी) के संपर्क में हैं।

शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी विधायक और सांसद छोड़ना चाहते हैं, क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ था। इतना ही नहीं, विनायक राउत ने बयान पर मुहर लगात हुए स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत, मंत्री शंभूराज देसाई और सांसद गजानन कीर्तिकर का भी नाम लिया।

शिंदे के मंत्री ने विनायक को दी चेतावनी

हालांकि, शिंदे सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने उद्धव गुट के सांसद विनायक राउत के तमाम दावों को गलत ठहराया है। चेतावनी देते हुए कहा कि विनायक राउत दो दिन में अपने बयान वापस लें, नहीं तो मानहानि दावे का सामने करने को तैयार रहें। यह बात शंभूराज देसाई ने सतारा जिले के शासकीय विश्राम गृह में कही है।

कीर्तिकर ने लगाया BJP पर भेदभाव का आरोप

उधर, राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में सब ठीक नहीं होने का संकेत देते हुए सांसद गजानन कीर्तिकर ने बीजेपी पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम 13 सांसद हैं और अब हम एनडीए का हिस्सा हैं। हमें उम्मीद थी कि हमारे निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। लेकिन, हमें ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

स्वाभिमान और सम्मान पैसे से नहीं खरीदा जा सकता, यह एक बार फिर साबित हो गया है। कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी। यानी उन्होंने बीजेपी से सीटें मांगी हैं। हालांकि, बीजेपी इस समूह को 5-7 सीटें देने के लिए भी तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+