Maharashtra: 'अब शरद पवार की बारी...', सांसद के बाद दो विधायकों ने भी छोड़ा अजीत पवार का साथ
NCP Political Crisis: एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल होने वाले एनसीपी के दिग्गज नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, उनके दो विधायक सतारा से मकरंद पाटिल और उत्तरी कराड से बालासाहेब पाटिल शरद पवार (Sharad Pawar) के खेमे में लौट आए हैं। वहीं इससे पहले राजभवन में मौजूद शिरूर के सांसद अमोल कोल्हे ने भी सोमवार को कहा कि वह शरद पवार के समूह में वापस जा रहे हैं।
चाचा-भतीजे में सियासी वार-पलटवार जारी
बता दें कि अपने भतीजे अजीत पवार (Ajit Pawar) के समूह को करारा झटका देते हुए शरद पवार (Sharad Pawar) ने कल सांसद प्रफुल्ल पटेल औ सुनील तटकरे को बर्खास्त कर दिया था। जवाबी कदम में, अजीत के समूह ने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जयंत पाटिल की जगह सुनील तटकरे को नियुक्त कर दिया। । शरद पवार समूह ने विधानसभा अध्यक्ष को दो याचिकाएं भेजकर अजित और उनके साथ शपथ लेने वाले आठ अन्य राकांपा विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की। जवाबी कार्रवाई में, अजित के नेतृत्व वाले गुट ने अध्यक्ष से जयंत पाटिल और विधानसभा में विपक्ष के नेता नियुक्त किए गए जितेंद्र अवहाद को अयोग्य घोषित करने के लिए कहा।

शरद पवार ने एसआर कोहली का नाम हटाने का आदेश दिया
शरद पवार ने कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एसआर कोहली का नाम औपचारिक रूप से हटाने का आदेश देता हूं। कोहली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दिया गया।
छगन भुजबल ने की सीएम शिंदे से मुलाकात
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने 3 जुलाई को मुंबई के वर्षा निवास में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। छगन भुजबल के साथ उनके भतीजे पूर्व सांसद समीर भुजबल भी मौजूद थे। छगन भुजबल 2 जून को अजित पवार के साथ सरकार में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications