अहमदनगर: दो गुटों में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और आगजनी से फैली दहशत

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो गुटों में मामूली वाद विवाद के चलते हिंसक झड़प देखने को मिली। अहमदनगर जिले के देवानंद शहर के वंजारगली में आज दोपहर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान कुछ गाड़ियों को जलाने की घटना भी हुई। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल में जाकर परिस्थिति को नियंत्रण में लाया। पथराव की वजह से कुछ व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। दुकानें और मार्केट को बंद कर वहां से व्यापारी भाग खड़े हुए थे।

Two groups clashed in Ahmadnagar

दो गुटों में आखिरकार किस वजह से वाद विवाद हुआ। इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब वंजारगली में दो गुटों में झगड़ा शुरू हुआ। यह वाद विवाद झड़प में तबदील हो गया। डंडों, लोहे के रॉड से एकदूसरे को मारपीट की गई। साथ ही यह झड़प के दौरान पथराव भी किया गया। साथ ही कुछ लोगों ने गाड़ियों में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आगजनी घटना की वजह से शहर में सनसनी फैल गई थी। दिनदहाड़े इस झड़प के चलते व्यापारियों ने अपनी जान बचाने के लिए दुकान बंद कर भागने में ही सलामती समझी।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस स्टेशन के निरीक्षक नितीनकुमार गोकावे अपनी टीम के साथ तुरंत वंजारगली में दाखिल हुए थे। पुलिस के आते ही वहां से दोनों गुट फरार हो गए। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ियों में लगी आग को बुझाने का कार्य किया। कुछ ही देर में पुलिस उप अधीक्षक संदीप मिटके सहित बड़ा पुलिस का जत्था मौके वारदात पर पहुंच गया। घायलों को तुंरत जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+