MVA में सीट शेयरिंग पर अटका मामला, उद्धव ठाकरे-शरद पवार ने कर दी ऐसी डिमांड, कांग्रेस का चढ़ा पारा!
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में मामाल अटक गया है। अब चुनाव में कुछ ही समय बचा है और कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) से मिलकर बनी एमवीए सीट बंटवारे को लेकर अंदरूनी संघर्ष का सामना कर रही है।
दरअसल, उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने इतनी सीटों की मांग कर दी है जिससे कांग्रेस नाराज नजर आ रही है।

बता दें महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर हो सकते हैं। महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अंदरूनी मतभेद है, इसके साथ सीटों के बंटवारे पर भी बात नहीं बन पा रही लेकिन एमवीए के नेता सरकार बनाने को लेकर अपना भरोसा जताते रहे हैं। सीटों के बंटवारें पर बातचीत के साथ तीनों पार्टियां मिलकर चुनावी रणनीति बना रहे हैे।
उद्धव ठाकरे और शदर पवार की क्या है डिमांड?
उद्धव ठाकरे के गुट का लक्ष्य मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 21 पर चुनाव लड़ना है। इन सीटों के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच, शरद पवार सात सीटें मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस के लिए केवल आठ सीटें छोड़ी गई हैं, जिससे पार्टी में असंतोष फैल रहा है।
सूत्रों के अनुसार शरद पवार अंधेरी पश्चिम, वर्सोवा, कुर्ला, अणुशक्ति नगर, दहिसर, घाटकोपर पूर्व और घाटकोपर पश्चिम सीटों का अनुरोध किया है।
कांग्रेस ने किया ये खुलासा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने दावा किया कि आगामी चुनावों में एमवीए 288 में से 180 से ज़्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने बताया कि एमवीए में 125 सीटों पर सहमति बन गई है, जबकि बाकी सीटों पर चर्चा जारी है।
लोकसभा चुनाव परिणाम ने बढ़ाया एमवीए जोश
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान एमवीए ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए ने 30 सीटें जीतीं। इसके विपरीत, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को झटका लगा और वह केवल 17 सीटें ही जीत पाया। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक सीट जीती और बाद में कांग्रेस का समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications