Maharashtra Weather: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, सीएम ठाकरे ने दिए ये निर्देश
मुंबई, 7 जून। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले 4 दिनों तक मुंबई समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है, इसलिए उसने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अलर्ट के बाद महाराष्ट्र सीएमओ की ओर से बयान जारी करते हुए सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। CMO की ओर से कहा गया है कि जहां आवश्यक हो वहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ इकाइयां तैनात की जाएं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका
गौरतलब है रविवार को मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और उसने रविवार को महाराष्ट्र के तीस प्रतिशत भाग को कवर कर लिया है। पूर्वोत्तर के बाद मानसून रेल ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगी। आपको बता दें कि मानसून ने 3 जून को केरल में दस्तक दी थी।
Recommended Video

इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की आशंका
10 जून तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, यूपी, एमपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु ,असम, मेघालय, मिजोरम, बिहार, झारखंड में भारी बारिश की उम्मीद है तो वहीं राजस्थान, गुजरात में हल्की बारिश संभव है तो वहीं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में पारा 40 पार
दिल्ली के मौसम में सबसे ज्यादा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दो दिन आंधी-बारिश के बाद से शनिवार-रविवार को फिर से दिल्ली गर्म रही। कल यहां पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी ओर आज भी राजधानी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है।

'मानसून' कहते किसे हैं?
मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट कोस्ट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं, जिससे इंडिया में बारिश होती हैं। ये हवाएं जून से सितंबर तक देश में सक्रिय रहती हैं और बारिश कराती हैं। हाइड्रोलोजी में मानसून का अर्थ है- कोई भी ऐसी पवन जो किसी क्षेत्र में किसी स्पेशल सीजन में भारी बारिश कराती हैं।












Click it and Unblock the Notifications