बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा के खिलाफ हो रहे विरोध के बीच महाराष्‍ट्र के जलगांव में हुआ तनाव

Maharashtra Jalgaon Tension: शुक्रवार को महाराष्ट्र के जलगांव शहर में सकल हिंदू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा करने के लिए विरोध-प्रदर्शन मार्च किया । इस विरोध के दौरान जलगांव में तनाव फैल गया जब प्रदर्शन मार्च के दौरान एक गाड़ी के शोरूम पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

यह घटना जलगांव में सुबह हुई जब अज्ञात व्यक्तियों ने एक दोपहिया वाहन शोरूम पर पत्थर फेंके। एक अधिकारी के अनुसार, शोरूम में बाहर लगे कांच को नुकसान पहुंचा। सैकड़ों समर्थकों ने प्रदर्शन मार्च में भाग लिया और बाद में कलेक्टर के कार्यालय में अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Tension in Jalgaon
सांकेतिक फोटो

इस स्थिति ने कुछ समय के लिए तनाव पैदा किया लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। एहतियाती उपाय के तौर पर शहर में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। जलगांव शहर मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित है।

5 अगस्त को प्रधान मंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के जवाब में ये विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सकल हिंदू समाज द्वारा नासिक जिले में भी इसी तरह का प्रदर्शन मार्च आयोजित किया गया था, जिसमें व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी।

बता दें शेख हसीना ने नौकरी में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया और भारत भाग गईं। बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस, एक गैर-राजनीतिक हिंदू धार्मिक संगठन, ने दावा किया है कि 5 अगस्त से 48 जिलों में 278 स्थानों पर अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले और धमकियां हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+