ऑनलाइन गेम की लत में नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, 14वें फ्लोर से कूद कर दे दी जान, पीछे छोड़ा 'लॉग ऑउट नोट'
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में रहने वाले 16 वर्षीय एक लड़के ने अपने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को संदेह है कि ऑनलाइन गेम की लत ने उसे यह कदम उठाने के लिए उकसाया होगा।
लड़के ने "लॉग आउट नोट" शीर्षक वाला एक नोट भी छोड़ा है। उस नोट में मल्टीप्लेयर कॉम्बैट गेम के लिए एक रणनीति मानचित्र बना हुआ है। उसकी नोटबुक में गेम से संबंधित कई स्केच और मैप बने हुए थे।

बीते 6 महीने में बदल गया था बेटे का व्यवहार
लड़के की मां का कहना है कि उन्होंने पिछले छह महीनों में अपने बेटे में व्यवहार में बहुत बदलाव देखा है। उन्होंने बताया कि वह पहले से ज्यादा आक्रामक और निडर हो गया था। यहां तक कि वह चाकू मांगने और आग से खेलने के लिए भी तैयार हो गया था।
उन्होंने इस घटना के लिए हानिकारक वेबसाइटों तक आसान पहुंच को जिम्मेदार ठहराया और सरकार से बच्चों की सुरक्षा के लिए डिजिटल सामग्री को सुरक्षित करने का आग्रह किया।
पैरेंटल लॉक को लड़के ने कर दिया था बायपास
लड़के के पिता ने बताया कि लैपटॉप में पैरेंटल लॉक तो था, लेकिन उनका बेटा इसे बायपास करने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि उनका बेटा, जो पढ़ाई में अच्छा था, उसने अपने लैपटॉप की हिस्ट्री मिटाकर और कई ईमेल अकाउंट इस्तेमाल करके अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को छिपाना शुरू कर दिया।
अब तक नहीं हो पाया है लैपटॉप ऑन
पुलिस और लड़के के माता-पिता पासवर्ड पता नहीं होने के कारण लड़के के लैपटॉप को ओपन नहीं कर पाए हैं। पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस उस ऑनलाइन गेम की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की सहायता लेगी जो वह खेल रहा था।
यह दुखद घटना किशोरों में ऑनलाइन गेमिंग की लत के संभावित खतरों को दिखती है। यह बच्चों के लिए सुलभ डिजिटल सामग्री के लिए सतर्कता और सुरक्षात्मक उपायों को बढ़ाने की आवश्यकता की ओर ध्यान खींचती है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications