चील को बचाने उतरे 2 लोगों को कार ने रौंदा, मौत का डरा देने वाला VIDEO

नई दिल्ली, 10 जून: मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चील को बचाने के लिए कार से उतरे दो लोगों को एक टैक्सी ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मुंबई की वर्ली पुल‍िस ने टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर टैक्सी ने 2 लोगों को रौंदा

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर टैक्सी ने 2 लोगों को रौंदा

बताया जा रहा है कि 30 मई को अमर मनीष जरीवाला अपनी कार से बांद्रा वर्ली सी लिंक से गुजर रहे थे। अचानक एक चील उनकी कार से टकराकर नीचे गिर पड़ी। मनीष तुरंत कार रुकवाकर नीचे उतरे और चील को बचाने के लिए आगे बढ़े। उनका ड्राइवर श्याम सुंदर कामत भी उनके पीछे उतर गया। वे चील के देख ही रहे थे कि तभी पीछे से आ रही टैक्सी ने उन्हें रौंद दिया। मनीष और उनका ड्राइवर टैक्सी की टक्कर से हवा में उछले और फिर सड़क पर आ गिरे।

घायल पक्षी को उठाने कार से उतरे थे

घायल पक्षी को उठाने कार से उतरे थे

इस घटना में अमर मनीष जरीवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में अमर का ड्राइवर श्याम सुंदर कामत भी जख्मी हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अमर का परिवार टैक्सी चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता। इसके बावजूद टैक्सी चालक के खिलाफ वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

CCTV में कैद हुई घटना

अमर साउथ बॉम्बे में नेपियनसी रोड स्थित एक सोसाइटी में रहते थे। किसी काम के सिलसिले में जब वे मालाड जा रहे थे, तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। परिवार का कहना है कि, अमर हर जीव के प्रति काफी संवेदनशील थे।वो अक्सर पक्षियों और प्राणियों की मदद करते रहते थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+