खाना पहुंचाने आए स्विगी डिलीवरी बॉय ने चुराया फोन, सामने आया चौंकाने वाला CCTV फुटेज
स्विगी कंपनी में डिलीवरी का काम करने वाले जयराम येगड़े ने उनके घर के बाहर रखे जूतों के रैक से उनका मोबाइल चुरा लिया।

सोशल मीडिया पर मोबाईल चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फोन चोरी करने करने वाला शख्स दरअसल एक स्विगी एजेंट है। जो खाना पहुंचाने के लिए आया था। लेकिन उसने मौका मिलते ही फोन चोरी किया और रफूचकर हो गया। इस घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। घटना मुंबई के मलाड वेस्ट के अशोक एन्क्लेव अपार्टमेंट की बताई जा रही है।

चोरी करने वाले की हुई पहचान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में अशोक एनक्लेव अपार्टमेंट्स नाम की सोसाइटी में रहने वाली अपर्णा विनयन ने आरोप लगाया था कि, स्विगी कंपनी में डिलीवरी का काम करने वाले जयराम येगड़े ने उनके घर के बाहर रखे जूतों के रैक से उनका मोबाइल चुरा लिया। इस चोरी का अपर्णा ने सीसीटीवी फुटेज शेयर किया था।

महिला ने गलती से बाहर छोड़ दिया था फोन
अपर्णा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि, वह अपने फ्लैट के सामने पहुंचे पर अपना मोबाइल और बैग शू रैक पर रख देती है औऱ बैग से अपनी घर की चाभी निकालने लगती है। अपर्णा अपने घर का लॉक खोलती है औऱ अपना बैग उठाकर घर के अंदर चली जाती है। वह अपनी मोबाइल उसी शू रैक पर छोड़ देती है। इसके कुछ देर बाद स्विगी का डिलीवरी बॉय पास के फ्लैट में खाना पहुंचाने आता है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
स्विगी का डिलीवरी बॉय खाना पहुंचाने के बाद जैसे भी वापस लौटने के लिफ्ट के पास पहुंचता है। पहुंचे ही उसे रैक पर रखा मोबाइल दिखता है। वह मोबाइल उठाकर लिफ्ट में घुस जाता है। अपर्णा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि, पिछली शाम करीब 6.45 पर जयराम येगड़े नाम का स्विगी डिलीवरी बॉय मुंबई के मलाड वेस्ट में स्थित अशोक एनक्लेव अपार्टमेंट में डिलीवरी करने आया था। वापस जाते वक्त उसने मेरा मोबाइल चुरा लिया। आप सीसीटीवी फुटेज देखिए।

स्विगी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
अपर्णा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि, आवश्यक कार्रवाई के लिए कृपया मामले की रिपोर्ट अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन को जल्द से जल्द करें। स्विगी के आधिकारिक सपोर्ट हैंडल ने भी जवाब आया है और मामले को सुलझाने के लिए ऑर्डर का विवरण मांगा गया है। स्विगी ने लिखा कि, यह सुनना चिंताजनक है, अंजू। कृपया संबंधित ऑर्डर आईडी के साथ हमारी मदद करें ताकि हम इसे तुरंत हाइलाइट कर सकें। हालांकि महिला ने अब अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications