बीड में हुई हिंसा बर्दाश्त नही, होगी सख्त कार्रवाई: देवेंद्र फडणवीस
जिस प्रकार की घटना बीड में हुई है इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। मराठा आरक्षण के संदर्भ में राज्य की सरकार पूर्ण रूप से सकारात्मक है। कुछ निर्णय आज भी मंत्रिमंडल ने लिए हैं। लंबी अवधि में इस प्रश्न को छुड़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की प्रिवेंटिव पेटिशन भी अभी मेंशन की गई है।
सुप्रीम कोर्ट उसपर सुनवाई करने वाला है। ऐसे समय में कुछ लोग जानबूझकर हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसी हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कई लोगों की पहचान की गई है, सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

इनमे जो लोग दिखाई पड़ रहे हैं उन्होंने सीधे-सीधे लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। ऐसे में उनके ऊपर 307 धारा के तहत व्यक्तियों को जान से मारने की कोशिश करना की कार्रवाई की जाएगी। जो लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें आंदोलन करने दिया जाएगा।
बता दें कि शिक्षा और नौकरी में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन हो रहा है, इस दौरान बीड जिले में हिंसा भड़क गई। जिसके बाद यहां सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को विधायक प्रकाश सोलंके के बीड स्थित घर पर पथराव किया और आग लगा दी, जो इस साल शरद पवार के संगठन से अलग हुए राकांपा के अजीत पवार के नेतृत्व वाले खेमे से हैं। बीड में शरद पवार गुट के कार्यालय और नगर निगम भवन में भी आग लगा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications